फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यमार्ग में 3 अंडरपास बनाने में तेजी लाए

Sat, 02 Nov 2013 10:12 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर का विकास हर दिन हो रहा है। यह विकास किसी को दिखाने के लिए नहीं करवाना है। यह बात सांसद पवन कुमार बंसल ने सेक्टर-17 में ओवरब्रिज के उद्घाटन पर कही। इस दौरान बंसल ने चीफ आर्किटेक्ट से मध्य मार्ग में तीन अंडरपास बनाने के काम में तेजी लाने का आग्रह किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहर को मलबा फ्री बनाए जाने के लिए नगर निगम द्वारा हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए। कुछ सेक्टरों की हालत बहुत अच्छी है जबकि कुछ में सफाई व्यवस्था में कमी है जिसे दूर किया जाना चाहिए।

बूथ आवंटन दुकानदारों के अनुसार
पूर्व मेयर और पार्षद प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि डेढ़ साल में इस पुल का काम पूरा हो गया है। सोलह करोड़ की लागत से इस ब्रिज को बनाया गया है जिसमें 40 बूथ भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन


बूथ का आवंटन यहां के दुकानदारों के अनुसार ही होगा। भाजपा पार्षदों के कार्यक्रम में न आने पर प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि नगर निगम की बैठक में विकास का हिसाब मांगने वाले भाजपा पार्षदों को आकर देखना चाहिए कि यह विकास है कि नहीं।

रौनक बढ़ाने के लिए दूसरे प्लाजा का निर्माण
मेयर सुभाष चावला ने कहा कि नगर निगम द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं कि सेक्टर-17 की रौनक को बरकरार रखा जा सके।

इसके लिए दूसरे प्लाजा का निर्माण किया जा रहा है, जिसका काम भी जल्द ही पूरा हो जाएगा। दूसरा प्लाजा जनरल पोस्ट ऑफिस के पास बनाया जा रहा है।

इस मौके पर नगर निगम के मेयर सुभाष चावला, चीफ आर्किटेक्ट सुमीत कौर, नगर निगम कमिश्नर वीपी सिंह समेत सभी कांग्रेसी पार्षद व निगम अधिकारी मौजूद थे।

बाइक रैली में बंसल का बेटा बिना हेलमेट के
इस मौके पर युवक कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पवन बंसल का स्वागत किया। युवक कांग्रेस ने सेक्टर 17 में मोटरसाइकिल रैली भी निकाली।

युवक कांग्रेस के नेताओं में बंसल के बेटे मनीष बंसल भी मोटरसाइकिल पर सवार थे, वह भी बिना हेलमेट के। रैली में शामिल अधिकतर बाइक सवारों का यही हाल था।

बसपा ने सुबह ही उद्घाटन कर दिया.
चंडीगढ़। सेक्टर-17 में बनाए गए दूसरे ओवरब्रिज का उद्घाटन शुक्रवार की सुबह बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने कर दिया। सेक्टर-17 में इस ओवरब्रिज का उद्घाटन करने के लिए नगर निगम चंडीगढ़ द्वारा शुक्रवार शाम पांच बजे एक कार्यक्रम रखा गया था।

इस संबंध में बसपा के मुख्य महासचिव संजीव बब्बर ने कहा कि ओवरब्रिज के उद्घाटन करने के लिए नगर निगम हवा में पैसे उड़ा रही है। बिना कोई पैसे खर्च किए इस ओवरब्रिज का उद्घाटन किया जा सकता है जो कि उनकी पार्टी द्वारा किया गया है।
विज्ञापन


इस दौरान बसपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को प्याज भी बांटे और कहा कि यह महंगाई में यह कार्यकर्ताओं के घर में काम आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें