फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज ने दम तोड़ा

Sun, 20 Jul 2014 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई की इमरजेंसी में एक मरीज के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सेक्टर-52 निवासी रामचंद्र ने आरोप लगाया कि उनके भाई बाबूलाल को किडनी में इंफेक्शन था।
विज्ञापन


प्राइवेट डॉक्टर से उसका इलाज चल रहा था, लेकिन शनिवार अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। रात करीब 11 बजे उन्हें पीजीआई लाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर कई तरह की जांच करवाने को कहा।

रविवार सुबह छह बजे तक उसका इलाज होता रहा। शिफ्ट बदलने पर जब दूसरे डॉक्टर आए तो उन्होंने रिपोर्ट देखी और कहा कि सीनियर डॉक्टर को रिपोर्ट दिखानी है और वे रिपोर्ट लेकर चले गए।
विज्ञापन


इसके बाद वह काफी देर तक नहीं आए, वहीं इस बीच मरीज की तबियत खराब होने लगी। करीब तीन घंटे तक वे परेशान घूमते रहे, लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर उन्हें देखने तक नहीं आए। बाद में उन्होंने सीनियर डॉक्टर से गुहार लगाई। सीनियर डॉक्टर की ओर से भी उन्हें कोई रिस्पांस नहीं मिला।

करीब तीन बजे बाबूलाल ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने हंगामा किया, तब जाकर डॉक्टर उन्हें देखने आए। परिजनों का कहना है कि उन्होंने इसकी शिकायत एसएमओ से की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें