फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: सवा तीन घंटे देरी से उड़ी दिल्ली की फ्लाइट, यात्रियों ने किया हंगामा, खराब मौसम बना बाधा

Fri, 31 Mar 2023 08:15 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

एयरपोर्ट निदेशक वीके सेठ के साथ बात की गई तो उन्होंने बताया कि आज सुबह मौसम की खराबी के चलते दिल्ली से फ्लाइट देरी से पहुंची। इसके कारण यात्रियों को कुछ परेशानी अवश्य हुई।
विज्ञापन
अमृतसर एयरपोर्ट।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से शुक्रवार को दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट सवा तीन घंटे देरी से रवाना हुई। इस फ्लाइट से दिल्ली के रास्ते भुवनेश्वर जाने वाले कुछ यात्रियों ने हंगामा किया तो अन्य यात्रियों ने भी एयरलाइन की लापरवाही को जमकर कोसा।

विज्ञापन


अमृतसर एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली इंडिगो के विमान को सुबह 5:45 बजे उड़ान भरना था। यह फ्लाइट सवा तीन घंटे देरी से नौ बजे रवाना हुई तो कुछ यात्रियों ने हंगामा कर दिया और एयरलाइन के अधिकारियों को भला-बुरा कहना शुरू कर दिया। इस फ्लाइट से दिल्ली जाकर भुवनेश्वर के लिए फ्लाइट लेने वाले यात्रियों ने हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि उनकी भुवनेश्वर वाली फ्लाइट छूट जाएगी। एयरलाइन के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उनकी फ्लाइट नहीं छूटेगी लेकिन यात्री हंगामा करते रहे।

इस संबंध में जब एयरपोर्ट निदेशक वीके सेठ के साथ बात की गई तो उन्होंने बताया कि आज सुबह मौसम की खराबी के चलते दिल्ली से फ्लाइट देरी से पहुंची। इसके कारण यात्रियों को कुछ परेशानी अवश्य हुई। उन्होंने बताया कि भुवनेश्वर जाने वाले यात्रियों का टिकट इंडिगो से ही था। एयरलाइन के अधिकारियों ने दिल्ली दफ्तर में कोआर्डिनेट कर पूरी स्थिति बताई और अमृतसर से भुवनेश्वर तक का दिल्ली के रास्ते सफर करने वाले यात्रियों की इंतजार करने को राजी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें