फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टला बड़ा हादसाः जिस ट्रैक पर खड़ी थी यात्री गाड़ी, सिग्नल तोड़ उसी में आ गई मालगाड़ी

Thu, 09 May 2019 02:31 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरवाना (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नरवाना रेलवे स्टेशन पर शाम करीब सात बजे मालगाड़ी के चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गनीमत रही कि रेलवे ट्रैक पर खड़ी यात्री गाड़ी चल पड़ी थी और मालगाड़ी के चालक ने आपातकालीन ब्रेक लेकर ट्रेन को रोक लिया। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही नरवाना रेलवे स्टेशन अधीक्षक व अन्य कर्मचारी इस मामले पर लीपापोती करने में जुट गए, लेकिन घटना की सूचना दिल्ली बैठे अधिकारियों को ल गई। उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 

दरअसल जींद-कुरुक्षेत्र पैसेंजर नरवाना रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। इसके चलते पीछे से आ रही मालगाड़ी के लिए रेड सिग्नल कर दिया गया, लेकिन हिसार रोड रेलवे क्रॉसिंग पर रेड सिग्नल होने के बावजूद मालगाड़ी सिग्नल तोड़ते हुए आगे बढ़ गई। जैसे ही मालगाड़ी चालक को आगे गाड़ी दिखाई दी तो उसने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। 
विज्ञापन


दिल्ली से रेलवे के उच्च अधिकारियों की एक विशेष टीम स्पेशल गाड़ी से नरवाना रेलवे स्टेशन पर पहुंची। रेलवे की सीनियर डीओएम व अन्य रेलवे अधिकारियों के साथ स्पेशल ट्रेन से नरवाना पहुंची और यहां स्टेशन अधीक्षक सहित अन्य रेलवे अधिकारियों व ट्रेन के दोनों चालकों से पूछताछ की। ट्रेन के दोनों चालकों का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है और इस बात की भी जांच की जा रही है कि ट्रेन के इंजन के ब्रेक ठीक थे या नहीं। 

घटना की जांच करने नरवाना पहुंची सीनियर डीओएम से जब घटना के बारे में जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने भी किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इंकार कर दिया। समाचार लिखे जाने तक नरवाना रेलवे स्टेशन पर घटना की जांच जारी थी और मालगाड़ी नरवाना रेलवे स्टेशन पर ही खड़ी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें