फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar Bypoll: कई स्थानों पर मारपीट व खूनी झड़प, आप-कांग्रेसी भिड़े, महिला से सोने की चेन छीनी

Wed, 10 May 2023 07:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

जालंधर वेस्ट के भार्गव कैंप में नारी निकेतन के पास लगे बूथ पर हिंसक झड़प हुई है। बूथ पर बैठे दीनानाथ ने बताया कि मोहल्ले का ही एक युवक आया और पैसे लेकर वोट डालने की बात करने लगा। जब उसे रोका तो बूथ तोड़ दिया। जब पुलिस ने उक्त युवक को पकड़ लिया तो उसने ईंट सिर पर मार दी।
विज्ञापन
पुलिस को झगड़े की जानकारी देते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में मतदान के दौरान कई स्थानों पर मारपीट हुई। दो जगह खूनी झड़प भी हुई। नॉर्थ के ढन्न मोहल्ला में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के वर्कर आपस में भिड़ गए। कांग्रेसी वर्करों ने आरोप लगाया कि आप वर्करों ने विरोधी दलों के बूथ तोड़ डाले। हमला करने वाले नशे में धुत थे। महिला मंदीप कौर ने बताया कि वह अपने बूथ पर बैठी थी कि वहां दो लोगों गंजी व उसके भाई बॉबी ने हमला कर दिया। मंदीप कौर से गले से सोने की चेन भी छीन कर ले गए। एक व्यक्ति ने बताया भाजपा के बूथ पर बैठे कार्यकर्ता का सिर फोड़ दिया गया। आप नेता दिनेश ढल्ल इसे मामूली कहासुनी कह बात टाल दी।

विज्ञापन


वोट के बदले दे रहे थे आटा, पुलिस पहुंची तो भागे
थाना डिवीजन नंबर आठ इलाके में पड़ते लंबा पिंड चौक के पास बंट रहा चुनावी आटा पुलिस ने बरामद किया। हालांकि आटा बांटने वाले मौके से फरार हो गए। इलाके में कुछ लोग वोटों पर आटे का लालच देकर वोट मांग रहे थे। पता लगने पर दूसरी पार्टी के लोग मौके पर पहुंचे। दूसरी पार्टी की सूचना पर थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुछ आटे की थैलियां बरामद कीं। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी ले लिया लेकिन कुछ लोग फरार हो गए।

समाजवादी पार्टी के वर्कर के सिर पर मारी ईंट
जालंधर वेस्ट के भार्गव कैंप में नारी निकेतन के पास लगे बूथ पर हिंसक झड़प हुई है। बूथ पर बैठे दीनानाथ ने बताया कि मोहल्ले का ही एक युवक आया और पैसे लेकर वोट डालने की बात करने लगा। जब उसे रोका तो बूथ तोड़ दिया। जब पुलिस ने उक्त युवक को पकड़ लिया तो उसने ईंट सिर पर मार दी। कुछ देर के लिए वोटिंग रोकनी पड़ी। विरोधी पार्टी के वर्करों के बीच पत्थरबाजी भी हुई। पत्थरबाजी में एक युवक बुरी तरह से लहूलुहान हुआ है। दीनानाथ ने बताया कि कालू नामक युवक था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस ने बरामद किया आटा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोलिंग एजेंटों को लेकर जमकर मचा बवाल
उपचुनाव में पोलिंग एजेंटों को लेकर सियासी बवाल मच गया। कांग्रेस और भाजपा ने कुछ फोटो जारी की हैं। इसमें दावा किया कि आम आदमी पार्टी ने बाहर से कार्यकर्ता बुलाकर यहां पोलिंग एजेंट बना रखे हैं, तो आम आदमी पार्टी सरकार के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि विरोधी पार्टियों को पोलिंग एजेंट नहीं मिल रहे हैं। उनके बूथ खाली पड़े हैं। वहीं इसको लेकर भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग और जालंधर के डीसी को भी शिकायत भेज दी है।

फिल्लौर और करतारपुर में हंगामा, कांग्रेसी व आप वर्कर भिड़े
विधानसभा करतारपुर और फिल्लौर में हंगामा हुआ। करतारपुर में लुधियाना के विधायक मदन लाल बग्गा की गाड़ी को रोका गया है तो फिल्लौर में बिक्रमजीत चौधरी ने हलके के बाहर से आए आप वर्करों को पकड़ा है। दोनों विधानसभा हल्कों में तीखी नोकझोंक हुई। विपक्ष ने आरोप लगाया कि बाहर से आए आप नेताओं और वर्करों ने वोटिंग को प्रभावित करने का प्रयास किया।

नॉर्थ के आप हलका इंचार्ज के दफ्तर में घुसकर पुलिस ने की जांच
ढन्न मोहल्ले में आम आदमी पार्टी के नेता दिनेश ढल्ल के ऑफिस में पुलिस ने चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने दफ्तर में बैठे सभी व्यक्तियों के आईडी कार्ड चेक किए। चेकिंग के दौरान दिनेश ढल्ल की पुलिस के साथ बहसबाजी भी हुई। दिनेश ढल्ल ने कहा कि सुबह कुछ लोगों के बीच आपसी झगड़ा हुआ।
विज्ञापन

जालंधर नार्थ में आप व कांग्रेस कार्यकर्ता की भिड़त के बाद मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री अवतार हेनरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाजपा के बूथ पर युवक पर दातर से हमला
नॉर्थ एरिया में भाजपा के बूथ पर बैठे कार्यकर्ताओं ने कहा कि हथियारबंद कुछ युवकों ने आकर पहले बूथ तोड़ा फिर उनके एक कार्यकर्ता पर दातरों से हमला किया गया। उसके सिर पर चोट आई हैं। बूथ पर बैठे शुभम ने बताया कि बिना किसी बात के आते ही उक्त युवकों ने हमला कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिन लोगों पर हमला हुआ है उनके बयान दर्ज कर लिए हैं।

बूथ के अंदर फोन लेकर घुस गया व्यक्ति
जालंधर सेंट्रल के बूथ नंबर 56, 57, 58, 59 में एक व्यक्ति फोन लेकर अंदर घुस गया। जब घंटी बजी तो पंजाब पुलिस के एएसआई ने फटकार लगाते हुए व्यक्ति को बाहर भेजा। पंजाब पुलिस के एएसआई तारा सिंह ने कहा कोई व्यक्ति बूथ के अंदर अपना मोबाइल फोन ले गया था। उसे उन्होंने बूथ से बाहर निकाल दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें