फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगरूरः परमिंदर सिंह ढींढसा बोले- पंथ और पंजाब हितैषी कई पूर्व मंत्री हमारे संपर्क में

Sun, 19 Jan 2020 08:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)
विज्ञापन
Parminder Singh Dhindsa - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने दावा किया कि पंथ और पंजाब हितैषी कई पूर्व मंत्री, वर्तमान और पूर्व विधायक सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा के संपर्क में हैं। ढींढसा रविवार को गांव बिगडवाल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। ढींढसा यहां सरपंच सोहन सिंह भंगू के चाचा महिंदर सिंह के अंतिम भोग में श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। 

विज्ञापन


ढींढसा ने कहा कि अकाली दल को मजबूत करने की मुहिम धीरे धीरे जोर पकड़ रही है और जल्द ही कई बडे़ नेता एक मंच पर दिखेंगे। समय से पहले कुछ कहना दुरुस्त नहीं है लेकिन वक्त आने पर सब कुछ सार्वजनिक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि गलत नीतियों के कारण ही शिरोमणि अकाली दल लोगों के मनों से बाहर हो गया था। 

पार्टी के भीतर इस बारे में कई बार चर्चा हुई। सांसद ढींढसा के बहुत कहने के बाद भी जब नीतियां नहीं बदलीं तो मजबूर होकर सीनियर ढींढसा को वह कदम उठाना पड़ा, जो अब एक मजबूत लहर बन चुका है। इस लहर के तहत अकाली सोच रखने वालों तक हम पहुंच करेंगे। अकाली समर्थकों और नेताओं की भावनाओं के मुताबिक ही कदम उठाया गया है। 
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा एक कद्दावर नेता हैं और पंथ के हितों की बात पूरी दृढ़ता से करते हैं। पार्टी के भीतर सहजता अथवा असहजता का फैसला खुद चंदूमाजरा करेंगे। उन्हें खुशी होगी यदि वे अकाली दल को मजबूत करने के लिए सांसद ढींढसा के सैद्धांतिक स्टैंड का साथ देंगे। बादल परिवार का नाम लिए बगैर परमिंदर ढींढसा ने कहा कि जो पार्टी, पंथ व पंजाब के शुभचिंतक हैं, वे जरूर इकट्ठा होंगे। इस मौके पर सतवंत सिंह सराओ, सोहन सिंह भंगू, यादविंदर निर्माण, चमकौर सिंह, सतगुर नमोल, सुशील गोयल, अभि गोयल और रविंदर गोरखा हाजिर थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें