फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुविधाओं को बढ़ाने का विकल्प तलाशेगी पीएससी

Thu, 23 Jun 2016 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी(पीएससी)  इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मिल रही सुविधा और व‌िकास की जांच करने आज चंडीगढ़ पहुंचेगी। पीएससी 23 जून को दौरे पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइटों की संख्या और यहां सुविधाएं बढ़ाने के नए विकल्प तलाशेगी।
विज्ञापन


यह कमेटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यातायात, फ्लाइट्स और रेस्टोरेंट्स, एटीएम के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सदस्यों से चर्चा करेगी। पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी अपने इस दौरे के दौरान बैंक अधिकारियों, पर्यटन विभाग और सांस्कृतिक विभाग के सीनियर अधिकारियों से चर्चा करके इस क्षेत्र के विकास के नए साधनों को तलाशेगी।

कमेटी के दौरे के चलते इन दिनों चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तमाम लटके हुए उन कामों को तेजी से पूरा किया जा रहा है जोकि अंतरराष्ट्रीय  एयरपोर्ट के मापदंड में आती हैं। एयरपोर्ट के परिसर की भी दोबारा पुताई और सफाई का काम जोरों पर चल रहा है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ सुनील दत्त ने बताया कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट देश के सबसे विकसित होते एयरपोर्ट में एक है। ऐसे में चंडीगढ़ एयरपोर्ट से यातायात, सांस्कृतिक एवं पर्यटन क्षेत्र में बढ़ावा देने के किन क्षेत्रों में काम किया जाए, इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए 23 जून को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दौरा करेगी और इन क्षेत्रों से संबंधित नुमाइंदों से मिलकर भविष्य की योजनाओं के लिए अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें