अकाली दल के चुनाव प्रचार के लिए तैयार वाहन ‘पंजाब का प्रकाश’ में आग
- फोटो : amar ujala
अकाली दल की ओर से चुनाव प्रचार के लिए तैयार वाहन ‘पंजाब का प्रकाश’ में टेस्टिंग के समय आग लग गई। अकाली दल की ओर से चुनाव प्रचार के लिए तैयार वाहन ‘पंजाब का प्रकाश’ में टेस्टिंग के समय आग लग गई। हादसा मोहाली के सेक्टर-78 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बुधवार दोपहर को हुआ। अकाली दल की ओर से अपनी उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए ‘पंजाब का प्रकाश’ सीरीज के तहत तैयार किए गए प्रचार वाहन में टेस्टिंग करते समय शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस बीच प्रशासन के अधिकारी व लोग जुट गए। जबकि करीब 15 मिनट देरी से फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। देर होने पर बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार वीरवार से आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर प्रचार अभियान शुरू करेगी। इसके लिए करीब पचास स्पेशल गाडियां तैयार की गई हैं। इनमें जहां एसईडी के माध्यम से लोगों को सरकार की उपलब्धियों को दिखाया जाना है। वहीं, चार साहिबजादे फिल्म भी दिखाई जाएगी। इसी बीच बुधवार दोपहर तक गाड़ियां स्टेडियम में पहुंच गई थी। सभी गाड़ियों को एलईडी लगाकर चेक किया जा रहा था।
इसी दौरान अचानक वैन में से धुआं निकलने लगा। जब वैन की खिड़की खोल कर देखी तो वैन में लगाए गए जनरेटर में आग लग गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वैन आग की लपटों में घिर चुकी थी। इस दौरान फायर सिलेंडरों से लोग आग बुझाते रहे, लेकिन बात नहीं बनी। इसके अलावा टंकियों के पानी का भी प्रयोग किया गया। इस दौरान जब फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब आग को कंट्रोल किया गया। एसडीएम मोहाली लखमीर सिंह और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
आज कैबिनेट मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
वीरवार को कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया इन वैनों को हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। इन वैनों के बाहर चारों ओर मुख्यमंत्री पंजाब प्रकाश सिंह बादल, उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल व बिक्रम सिंह मजीठिया की फोटो लगे विज्ञापनों के साइन बोर्ड लगे हुए हैं। प्रत्येक वैन के एक ओर एलईडी स्क्रीन लगाई गई है और वैन में जनरेटर रखा गया है, इसकी मदद से लोगों को पंजाब सरकार की स्कीमों और प्राप्तियों की वीडियो गांवों और शहरों में दिखाई जाएगी।