रैली निकालकर कहा, सही तरीके से पार्क करें वाहन
- फोटो : Amar Ujala
वाहन सही तरीके से पार्किंग न करने पर अकसर लोगों को परेशान होना पड़ता है। इसी कारण सामाजिक संस्था हिंद संग्राम परिषद ने लोगों को वाहन पार्किंग के लिए जागरूक किया। परिषद ने शनिवार को एक जागरूकता रैली निकाली।
यह रैली मौलीजागरां में पुलिस स्टेशन के पास से शुरू होकर पंचकूला सेक्टर-17 व 18 के चौराहे से गुजरते हुए हाउसिंग बोर्ड पहुंची। हरियाणा में कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ ब्रांड एंबेसडर रही इशिता उप्पल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हिंद संग्राम परिषद के संयोजक विक्रांत शर्मा ने कहा कि वाहन चालक अकसर अपनी गाड़ी सही ढंग से पार्क नहीं करते हैं। उन्हें जागरूक करने के लिए यह रैली निकाली गई।