फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'झूठे वादे करके सरकार तो बना ली, अब उन्हें पूरा करके दिखाएं कैप्टन'

Thu, 16 Mar 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी/गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)
विज्ञापन
चुनाव में हार के कारणों के मंथन के साथ मतदाताओं का आभार जताया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने बुधवार को लंबी हलके के गांवों में मतदाताओं का आभार जताने के लिए दौरा किया। वहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने गिद्दड़बाहा में बैठक की।
विज्ञापन


बादल ने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि यह पार्टी सूबे के हितों के साथ दगा करने वाली पार्टी है। बेशक कांग्रेस झूठे वादे कर, लोगों को मोबाइल व नौकरियां देने के सब्जबाग दिखा सत्ता पर तो काबिज हो गई है लेकिन वादों पर खरा नहीं उतरने वाली है। बादल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को चुनौती देते हुए कहा कि उन्होंने वादे कर सरकार तो बना ली है लेकिन अब उन सभी वादों को पूरा भी करके दिखाएं। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस व आप ने अपने बड़े नेताओं को चुनाव मैदान में लंबी और जलालाबाद से उतारकर उन्हें व सुखबीर बादल को घेरने की कोशिश की लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। दोनों मुख्य सीटों पर उन्हें मुंह की खानी पड़ी। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार बनाकर अब राज्य की जनता की सेवा करें। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'शिअद कार्यकर्ताओं को किसी से डरने की जरूरत नहीं'

चुनाव में हार के कारणों के मंथन के साथ मतदाताओं का आभार जताया - फोटो : अमर उजाला
लंबी से जिताने पर मतदाताओं का आभार जताते हुए बादल ने कहा कि लंबी हलके के मतदाता उन्हें चुनाव में निरंतर जिताते आ रहे हैं। वह पहले की तरह ही हलके के लोगों के सुख दु:ख में शामिल होते ही रहेंगे। बादल ने गांव बादल, मान, लालबाई, थराजवाला, चन्नू, लंबी, बीदोवाली, गग्गड़, सिंघेवाला का दौरा किया।

उधर, गिद्दड़बाहा में सुखबीर सिंह बादल ने शिअद के हलका इंचार्ज हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों के नेतृत्व में आयोजित वर्कर बैठक में पहुंचकर चुनाव में हार के कारणों पर मंथन किया। साथ ही हलके के शिअद मतदाताओं का आभार जताया।

सुखबीर बादल ने कहा कि सरकार न बन सकी कोई दु:ख नहीं, परंतु किसी शिअद कार्यकर्ता को डरने की जरूरत नहीं है। मौके पर हाउस फेड के चेयरमैन गुरमीत सिंह मान, वेयर हाउस के डायरेक्टर अशोक बुट्टर, मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरजीत सिंह मान, जबरजंग सिंह ढिल्लों उपस्थित थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें