फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉपिंग जाएं तो स्कूलों में वाहन को करें पार्किंग

Wed, 22 Oct 2014 09:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
देर से ही सही लेकिन यूटी प्रशासन को दिवाली के मौके पर बाजारों में वाहनों की पार्किंग को लेकर लोगों को आ रही दिक्कत समझ आ गई। अब बुधवार और वीरवार को लोग बाजारों के आसपास बने सरकारी स्कूलों और खाली ग्राउंड में अपने वाहन पार्क कर पाएंगे।
विज्ञापन


यूटी के वित्त सचिव सर्वजीत सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में सरकारी स्कूलों और मैदानों में पार्किंग करने की मंजूरी दे दी गई। इसके साथ ही दो दिनों तक बाजार रात आठ बजे की जगह रात नौ बजे तक खुलेंगे। प्रशासन ने इसकी मंजूरी भी दे दी है। प्रशासन ने फैसला लेने में देरी कर दी।

इस वजह से मंगलवार को धनतेरस पर बाजारों में गए लोगों को अपने वाहन को पार्क करने में बहुत दिक्कत आई। व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन अगर एक दिन पहले यह फैसला ले लेता तो यह धनतेरस पर लोगों को आसानी हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल की सिफारिश पर दी सुविधा

सोमवार को सुबह चंडीगढ़ व्यापार मंडल और ट्रेडर्स एसोसिएशन-17 ने फॉसवेक के पदाधिकारियों के साथ वित्त सचिव सर्वजीत सिंह से मुलाकात की थी और उन्होंने उनसे शाम के समय में सरकारी स्कूलों में पार्किंग करने की मंजूरी देने की मांग की थी। इस मांग पर विचार करने के लिए मंगलवार को बैठक हुई थी।

इस संबंध में सर्वजीत सिंह ने कहा कि हमने दिवाली के मौके पर बाजारों में पार्किंग को दिक्कत को दूर करने के लिए सरकारी स्कूलों में वाहनों की पार्किंग को मंजूरी दे दी है।

इससे लोगों को सुविधा होगी। ध्यान रहे कि चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने पिछले सप्ताह इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर प्रशासन को भेजा था कि स्कूलों और कम्युनिटी सेंटरों में पार्किंग करने की मंजूरी दे दी जाए।

लेकिन, प्रशासन ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया था। फॉसवेक के अध्यक्ष बलजिंदर सिंह बिट्टू ने कहा कि प्रशासन ने सरकारी स्कूलों में पार्किंग करने की मंजूरी देकर लोगों को सुविधा दी है। इससे बाजारों में अब सड़कों के किनारे गाड़ी नहीं पार्क करनी पड़ेगी।

ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी और चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरंजीव सिंह ने प्रशासन के अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि व्यापारियों की इस मांग को प्रशासन ने मान कर लोगों को सुविधा दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें