फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: तीन गुना फीस देने पर राजी हुए अभिभावक, हाईकोर्ट में अर्जी देकर कहा-बच्चों की पढ़ाई में बाधा नहीं चाहते 

Thu, 15 Jul 2021 01:39 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पिछले सत्र में छात्रों से स्कूल प्रतिमाह 3350 रुपये फीस ले रहे थे, जिसे बढ़ाकर 11316 कर दिया गया है जो तीन गुना है। अभिभावकों ने संबंधित अथॉरिटी से शिकायत भी की लेकिन कार्रवाई नही हुई।
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के माउंट कार्मल स्कूल द्वारा फीस तीन गुना बढ़ाने के मामले में अभिभावकों ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की है। अभिभावकों ने कहा है कि वह पिछले सत्र में तय की गई फीस जमा करवाने को तैयार हैं और स्कूल को फीस जमा लेने का आदेश दिया जाए। इस अर्जी पर स्कूल प्रबंधन सहित चंडीगढ़ प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है।

विज्ञापन


अभिभावकों ने एडवोकेट पीपीएस तुंग के माध्यम से दायर अर्जी में बताया कि स्कूल द्वारा तीन गुना फीस बढ़ोतरी मामले में हाईकोर्ट स्कूल को नोटिस जारी कर चुका है। अभिभावकों ने इस दौरान स्कूल से आग्रह किया कि स्कूल के खिलाफ याचिका लंबित रहते गत वर्ष में तय की गई फीस उनसे ली जाए। उनकी इस मांग पर स्कूल ने कोई जवाब तक नहीं दिया। अभिभावकों ने कहा कि वह बच्चों की पढ़ाई में बाधा नहीं चाहते हैं, इसलिए याचिका लंबित रहते पिछले सत्र में तय की गई फीस भरने को तैयार हैं। हाईकोर्ट ने इस पर स्कूल और प्रशासन को नोटिस जारी कर दिया है।


स्कूल द्वारा तीन गुना फीस बढ़ाए जाने के खिलाफ मनप्रीत कौर सहित चार अभिभावकों ने दायर याचिका में हाईकोर्ट को बताया था कि कोरोना के कहर के चलते अधिकतर अभिभावक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। पिछले सत्र में छात्रों से स्कूल प्रतिमाह 3350 रुपये फीस ले रहे थे, जिसे बढ़ाकर 11316 कर दिया गया है जो तीन गुना है। अभिभावकों ने संबंधित अथॉरिटी से शिकायत भी की लेकिन कार्रवाई नही हुई। हाईकोर्ट ने याचिका पर 20 मई को सुनवाई करते हुए चंडीगढ़ प्रशासन और स्कूल सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें