फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: नवजात बच्चे के साथ तख्त श्री दमदमा साहिब में नतमस्तक हुए सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता

Sat, 23 Mar 2024 04:28 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

29 मई 2022 को गांव जवाहरके में गैंगस्टरों ने सिद्धू मूसेवाला की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। मूसेवाला अपने माता-पिता का इकलौता बच्चा था और उसके कत्ल के बाद बुजुर्ग परिजनों का कोई सहारा नहीं था। इसी के चलते मूसेवाला की माता चरण कौर ने 58 साल की उम्र में नवीनतम तकनीक आईवीएफ के माध्यम से बेटे को जन्म दिया है। 
विज्ञापन
तख्त श्री दमदमा साहिब में नतमस्तक हुए सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता। - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने नवजात बच्चे के साथ दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के माता पिता शनिवार को तलवंडी साबो के तख्त श्री दमदमा साहिब गुरुद्वारा में माथा टेकने पहुंचे। मूसेवाला की मां चरण कौर को सुबह नौ बजे अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

मूसेवाला की मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) तकनीक का सहारा लेकर बच्चे को जन्म दिया था। भारत में आईवीएफ के लिए अधिकतम उम्र 50 वर्ष निर्धारित होने के कारण चरण कौर विदेश से इस तकनीक के जरिये गर्भवती हुईं थीं। यही कारण है कि केंद्र ने रीप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी एक्ट का हवाला देते हुए इस मामले में डिटेल रिपोर्ट और एक्शन टेकन रिपोर्ट पर जानकारी मांगी है।

इसमें कहा गया है कि आईवीएफ तकनीक से बच्चा पैदा करने के लिए महिला की उम्र 21 से 50 साल के बीच होनी चाहिए, लेकिन सिद्धू की मां चरण कौर ने 58 की उम्र में इस तकनीक से गर्भवती होकर बच्चे को जन्म दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें