फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में निजी स्कूलों के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे अभिभावक हिरासत में लिए गए, जानिए मामला

Mon, 31 Aug 2020 11:27 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हिरासत में लिए गए अभिभावक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निजी स्कूलों के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे अभिभावकों को पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया। शाम को सबको छोड़ दिया गया। अभिभावकों में आक्रोश है कि निजी स्कूलों की मनमानी बढ़ती जा रही है और पुलिस उन्हें बचाने में जुटी है। यदि वे प्रदर्शन व साइकिल रैली निकालते तो प्रशासन को उनकी मनमानी का पता चलता लेकिन ऐसा नहीं करने दिया गया।
विज्ञापन


अभिभावक कुलदीप, सज्जन, अभय, ओमप्रकाश आदि ने निजी स्कूलों के खिलाफ साइकिल रैली निकालने व एडवाइजर को ज्ञापन देने के लिए अभिभावकों को रॉक गार्डन पहुंचने का आह्वान किया था। सभी लोग सुबह दस बजे रॉक गार्डन पहुंच गए। पुलिस पहले से ही वहां मौजूद थी। ये लोग अपना कार्यक्रम शुरू करते, उससे पहले पुलिस चार-पांच अभिभावकों को गिरफ्तार करके थाने ले आई। इसके बाद शाम को उन्हें छोड़ दिया गया।

अभिभावकों ने कहा कि निजी स्कूल मनमानी फीस वसूल रहे हैं। पढ़ाई न होने के बाद भी फीस ली जा रही है। कई तरह का शुल्क मांगा जा रहा है। इस बारे में प्रशासन को बताना था ताकि उन्हें अभिभावकों की पीड़ा पता चलती लेकिन उसे ऐसा नहीं करने दिया गया। अभिभावक जल्द ही आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। उन्होंने प्रशासन से निजी स्कूलों पर शिकंजा कसने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें