चंडीगढ़। गवर्नमेंट रिहैबिलिटेशन इंस्टीट्यूट फॉर इंटेलेक्चुअल डिसएबिलिटीज़ (ग्रीड) ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत “अंडरस्टेंडिंग चिल्ड्रन्स नीड्स एंड फंक्शनल एबिलिटी विषय पर सेंसिटाइजेशन प्रोग्राम आयोजित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त निदेशक डॉ. अजीत सिदाना के संबोधन से हुआ। इसके बाद विशेष शिक्षक मनीषा ने बच्चों में बौद्धिक अक्षमता को समझने और उनकी फंक्शनल एबिलिटी का आंकलन करने पर विस्तार से सत्र लिया। शगुन शर्मा ने दो सत्रों का संचालन किया, जिसमें बच्चों की जरूरतों की पहचान और उपलब्ध सेवाओं तक सुगमता से पहुँचने के उपायों पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में माता-पिता ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और अपने सवाल विशेषज्ञों और पैनल सदस्यों के सामने रखे, जिनका समाधान तुरंत किया गया। प्रिंसिपल वंदना के अलावा डॉ. एम करुप्पुसामी, अनिल कुमार, संदीप कुमार शर्मा, अल्पना गौतम और अंजलि सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।