फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारस के शानदार 78 रनों की बदौलत इंदूज वैली क्रिकेट अकादमी फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। युवा क्रिकेटर पारस के बल्ले से निकले 78 रनों की बदौलत इंदूज वैली क्रिकेट अकादमी की टीम ने अंडर- 16 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। वीरवार को टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला डेराबस्सी में खेला गया। इस सेमीफाइनल मैच में इंदूज वैली ने चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी को 6 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर इंदूज वैली क्रिकेट अकादमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 230 रन बनाए। पारस ने सबसे ज्यादा 78 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज अक्षय राणा ने 34 रन, रणविजय सिंह ने 30 रन और शिवम ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में इशान ने 17 रन देकर 1 विकेट, काव्या गोयल ने 44 रन देकर 1 विकेट और पुनीत ने 37 रन देकर 1 विकेट चटकाया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी की टीम निर्धारित 40 ओवर में 7 विकेट पर 224 रन ही बना पाई। इशान गाबा की 100 रन की पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी। अन्य बल्लेबाज पुनीत ने 36 रन, उदय ने 34 रन , हेमंक ने 17 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवम ने 38 रन देकर 2 विकट, अंशुकल ने 1, अनभव ने 1 और लवजीत ने 1 विकेट चटकाया। 78 रन बनाने वाले पारस को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। इस टूर्नामेंट में पारस को यह दूसरी बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें