फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार की बंदूक से खेले टूर्नामेंट, जिद से पहुंचा टीम इंडिया में

Thu, 25 Jun 2015 08:05 PM IST
कुलदीप चहल /अमर उजाला, अंबाला कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट के गांव शाहपुर का रहने वाले शूटर दीपक की जिद ने उसे भारतीय टीम का सदस्य बना दिया है। वर्ष 2011 से शुरू हुआ सफर चार साल के बाद मुकाम तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


पैरालंपिक भारतीय टीम में शामिल दीपक जल्द ही 6 जुलाई को क्रोएशिया में वर्ल्ड चैंपियनशिप खेलने के लिए जाएगा। दीपक का सफर अभाव से प्रभाव तक का रहा है, लेकिन इस दौरान जो जज्बा उसने दिखाया, वह उसे भारतीय टीम तक ले गया है।

अमर उजाला से बातचीत में दीपक सैनी ने बताया कि पैरालंपिक कोटे से भारतीय टीम में उसने अपनी जगह पक्की की है। उनके साथ पांच और खिलाड़ी हैं, जो 6 जुलाई से क्रोएशिया में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेगा।
विज्ञापन


उनका सपना था कि वह भारत के लिए खेले और आखिरकार वह सपना पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर काफी संघर्ष भरा रहा और कुरुक्षेत्र में स्थित शूटिंग रेंज तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। यहां तक कि उधार की बंदूक से उन्होंने कुछ टूर्नामेंट भी खेले। इतना ही नहीं हाल ही में वे पोलैंड में भी खेलने के लिए गए।

यह रहा अब तक का सफर

वर्ष..........कंपीटिशन..............................इवेंट..............................मेडल
2011..........हरियाणा स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप..........10 मीटर एयर राइफल..........गोल्ड
2011..........नार्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप..........10 मीटर एयर राइफल..........गोल्ड
2011..........आल इंडिया जीवी मावलंकर..........10 मीटर एयर राइफल..........गोल्ड
शूटिंग चैंपियनशिप
2012..........नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप..........10 मीटर एयर राइफल..........चौथा स्थान
2012..........कुमार सुरेंद्र सिंह चैंपियनशिप..........10 मीटर एयर राइफल..........कांस्य
2012..........सरदार सज्ज न सिंह सेठी..........10 मीटर एयर राइफल..........गोल्ड
शूटिंग चैंपियनशिप
2012..........नेशनल चैंपियनशिप..........10 मीटर एयर राइफल..........सिल्वर
2012..........नेशनल चैंपियनशिप..........50मीटर प्रोन राइफल..........चौथा स्थान
2013..........कुमार सुरेंद्र सिंह चैंपियनशिप..........10 मीटर एयर राइफल..........गोल्ड
2013..........सज्जन सिंह सेठी चैंपियनशिप..........50 मीटर प्रोन राइफल..........सिल्वर
2013..........नेशनल चैंपियनशिप..........10 मीटर एयर राइफल..........सिल्वर
2013..........नेशनल चैंपियनशिप..........50 मीटर.22 प्रोन..........चौथा स्थान
2014..........नेशनल चैंपियनशिप..........10 मीटर एयर राइफल..........गोल्ड
2015..........पोलैंड में शूटिंग चैंपियनशिप..........छठा स्थान
-----
किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रयास जरूरी हैं। मैं कईं बार हताश हुआ, लेकिन हिम्मत नहीं हारी और फिर पूरे जोश के साथ आगे बढ़ा। इसी का परिणाम है कि मुझे पैरा कोटे से इंडियन टीम में जगह मिली है।
विज्ञापन

- दीपक सैनी, शूटर, अंबाला कैंट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें