मेरी लुक देखकर ही मनदीप ने मुझे कॉल की लेकिन मुझे यकीन न हुआ कि वो मुझे एक गैंगस्टर का रोल ऑफर कर रहे हैं।
फिल्म ‘पंजाबीयां दा किंग’ की शूटिंग से पहले यह बात नवराज हंस ने फिल्म की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कही। यह प्रेस कांफ्रेंस शनिवार को सेक्टर 9 के डिस्क ‘अल्फा क्यू’ में रखी गई।
फिल्म की शूटिंग शनिवार से ही शुरू हो गई। फिल्म के डायरेक्टर मनदीप सिंह ने फिल्म के बारे में बताते हुए कहा की फिल्म एक गैंगस्टर की लव स्टोरी है और इससें खूब एक्शन होगा।
इसकी शूटिंग चंडीगढ़ और मोहाली में ही होगी। नवराज ने बताया की मेरा पहला शौक गायकी में ही रहेगा, लेकिन फिल्मों के लिए भी मैं गंभीर हूं इसलिए मुंबई में एक्टिंग सीख रहा हूं।
‘फॉरेस्ट गम्प’ फिल्म में ‘टॉम हैंक्स’ द्वारा निभाया किरदार मेरा ड्रीम रोल है।