पंजाब कला भवन चंडीगढ़ में आज से थिएटर फॉर थिएटर व नार्थ जॉन कल्चरल सेंटर मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर भारत सरकार की तरफ से 9वां राष्ट्रीय विंटर नेशनल थिएटर फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। यह 25 जनवरी तक चलेगा।
इसमें समाज में फैल रही कुरीतियों भ्रूण हत्या, जाति प्रथा, अनपढ़ता, पर्यावरण, दहेज प्रथा, नशा विरोधी पर आधारित 7 दिन लगातार नाटक प्रस्तुत कर समाज को जागरूक किया जाएगा।
संगीत नाट्य अकादमी के डायरेक्टर सुदेश शर्मा ने बताया कि थिएटर फॉर थिएटर 1988 में शुरू हुआ जो निशुल्क और निस्वार्थ भावना से देश के अलग-अलग शहरों में 402 सफलतापूर्वक आयोजन कर चुका है।
उन्होंने बताया कि सबसे पहला नाटक कोर्ट मार्शल लगातार एक वर्ष तक चलता रहा और उसे 270 बार प्रसारित किया गया।
इसके अलावा बंटवारे की आग, युग पुरुष स्वामी विवेकानंद, सत्याग्रह, आधी सदी, मियां की जूती मियां का सिर, गोष्ठ, गिल्टी और नॉट गिल्टी के आयोजनों से समाज को विशेष तौर पर प्रेरित करने का सफल प्रयास किया गया।
इस अवसर पर पंजाब कला भवन की डायरेक्टर हरजिंदर कौर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।