फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी कामयाबी: हथेली या उंगलियों में होने वाले रोग का पहले ही पता लगा लेंगे दस्ताने, जानें खासियतें

Wed, 21 Jul 2021 03:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब विश्वविद्यालय के डिजाइन इनोवेशन सेंटर समूह ने खास प्रकार के दस्ताने को विकसित किया है। यह दस्ताने हाथों में बीमारी का पहले से ही पता लगा लेते हैं। दस्ताने में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगी है। यही डिवाइस दूर बैठे चिकित्सक के मोबाइल एप से कनेक्ट होगी और पूरी रिपोर्ट भेजती रहेगी। 
विज्ञापन
पंजाब विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब हथेली या उंगलियों में होने वाले रोग का पहले ही पता लग जाएगा। पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) के डिजाइन इनोवेशन सेंटर समूह ने इसके लिए दस्ताने तैयार किए हैं। यह पहनने के बाद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए चिकित्सक को पूरी रिपोर्ट मिल जाएगी और उस रोग का इलाज किया जा सकेगा। 

विज्ञापन


पीयू के इंजीनियरिंग विभाग में यह सेंटर स्थापित है। शिक्षक डॉ. प्रशांत जिंदल, डॉ. ममता जुनेजा के नेतृत्व में राशि, साहिल, वरुण, पूजिता ने यह शोध किया है। इस टीम का मानना है कि हथेली व उंगलियों में कई बार दर्द होने या अन्य रोग की आहट लोगों को सुनाई देती है लेकिन दिखती नहीं। ऐसे में वे चिकित्सक के पास पहुंचते हैं लेकिन रोग का पता नहीं लग पाता। ऐसी स्थिति में शोध के जरिए तैयार किया गया दस्ताना मरीज को दिया जाएगा। इसे पहनने के बाद उसके हाथ की पूरी रिपोर्ट चिकित्सक को मिलती रहेगी। 

दस्ताने में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगी है और जो चिकित्सक के मोबाइल एप से कनेक्ट होगी। इस दस्ताने का भारत सरकार से पेटेंट मिल गया है, जिससे पूरी टीम खुश है। इस प्रोजेक्ट के लिए टीम को लगभग चार लाख रुपये फंड मिला था। डॉ. प्रशांत जिंदल का कहना है कि इसे अब कंपनियां बाजार में ला सकेंगी। एक दस्ताना कई बार इस्तेमाल में लाया जा सकेगा। उसे फेंकना नहीं पड़ेगा। इसकी कीमत 25 हजार रुपये तक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें