फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridkot: कोटकपूरा के गांव में दिखा तेंदुआ, सीसीटीवी में हुआ कैद, पुलिस-वन विभाग ने शुरू की तलाश

Sat, 30 Dec 2023 04:09 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा/फरीदकोट (पंजाब)

सार

वन गार्ड गुरप्रीत कौर ने कहा कि उन्हें गांव के सरपंच से चीते की तस्वीर कैद होने की सूचना मिली थी जिसके बाद उनकी टीम द्वारा पड़ताल की जा रही है। डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल ने गांव के लोगों से अपील की कि रात के समय पैदल व दो पहिया वाहन पर निकलने से गुरेज करें।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस और वन विभाग की टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटकपूरा के गांव बीड़ सिखांवाला के रिहायशी क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने के बाद से दशहत का माहौल बन गया है। चीते की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। सूचना के बाद वन विभाग व पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को गांव के लोगों को तेंदुआ जैसा एक जानवर दिखाई दिया जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। चीते के होने की आशंका के बाद पुलिस व वन विभाग को सूचित किया गया। दोपहर करीब 12 बजे डीएसपी कोटकपूरा शमशेर सिंह शेरगिल की अगुवाई में पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच का काम शुरू किया गया। जानवर के पैरों के निशान जांचने के बाद उसके तेंदुआ होने की ही प्रबल संभावना लग रही है जिसके बाद पुलिस व वन विभाग ने क्षेत्र में सर्च शुरू कर दी है।

डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल ने कहा कि पुलिस ने संबंधित विभाग को साथ लेकर सर्च शुरू कर दी है। लोगों से अपील की गई है कि वह रात से समय पैदल व दो पहिया वाहन पर निकलने से गुरेज करें
विज्ञापन


वन गार्ड गुरप्रीत कौर ने कहा कि उन्हें गांव के सरपंच से चीते की तस्वीर कैद होने की सूचना मिली थी जिसके बाद उनकी टीम द्वारा पड़ताल की जा रही है। प्राथमिक जांच से तेंदुआ होने की संभावना लग रही है और विभाग द्वारा उसे रेस्कयू करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने भी लोगों को चौकस रहने की अपील की है।

ग्रामीणों ने बताया कि उनका गांव जंगली क्षेत्र से सटा हुआ है जिसके कारण अक्सर ही जंगली सूअरों समेत अन्य जानवर आ जाते है और उनकी फसलों का भी नुक्सान होता है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से भी जंगली जानवरों से उनके बचाव के लिए ठोस कदम उठाने और उन्हें पहल के आधार पर हथियारों के लाइसेंस देने की मांग रखी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें