फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मानी बात तो तलाक देने पर अड़ा पति, अब कर दी ऐसी करतूत, शर्मसार हो गई वो

Fri, 06 Apr 2018 03:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
पीड़िता महिला
विज्ञापन
पति एक डिमांड कर रहा था, लेकिन पत्नी मानी नहीं तो वह तलाक देने पर अड़ गया। अब उसने ऐसी करतूत कर दी कि वो शर्मसार हो गई। मामला हरियाणा के पंचकूला का है। महिला ने पुलिस को शिकायत देते हुए पति पर आरोप लगाया कि पति उसे जबरन इस्लाम कबूल करने को कह रहा है।
विज्ञापन


उसने विरोध किया तो वह तलाक मांगने लगा। तलाक को लेकर चल रहे विवाद के बीच पति ने पत्नी की आपत्तिजनक फोटो मेसेंजर पर अपलोड कर दिया। आरोपी पति ने अपनी पत्नी के नाम पर ही फर्जी अकाउंट बनाकर अपने एक दोस्त को यह फोटो भेज दिए, जिसके वायरल होने पर महिला ने कालका थाने में इस मामले की शिकायत दी थी।

पुलिस ने नाहन निवासी पति को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि जबरन धर्म बदलवाने की लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन





 
विज्ञापन

पत्नी की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने पर पति को जेल

आपत्तिजनक फोटो वायरल
करीब पांच साल पहले कालका में रहने वाली युवती ने नाहन निवासी दानिश अंसारी के साथ शादी की थी। इसके कुछ दिन बाद ही आरोपी पति और पत्नी के बीच तलाक को लेकर विवाद शुरू हो गया। जेटकिंग से सॉफ्टवेयर कोर्स करने के बाद दानिश बतौर इंजीनियर कार्यरत था। उसने अपनी पत्नी के नाम पर ही फर्जी अकाउंट बनाकर पत्नी की न्यूड फोटो को मेसेंजर पर अपलोड कर दिया।

उसने अपने कुछ दोस्तों के साथ भी यह फोटो शेयर कर दी ताकि वह अपनी पत्नी को तलाक के लिए राजी कर सके। पत्नी ने जब तलाक से इंकार किया तो आरोपी पति ने उनकी आपत्तिजनक फोटोग्राफ वायरल करने सहित कुछ दोस्तों को भी अपनी पत्नी के एकाउंट से फोटो भेज दी। इस मामले को लेकर पत्नी ने कालका थाने में 2016 में शिकायत दर्ज करवाई थी।

जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर, उसे गिरफ्तार कर लिया। मोबाइल कॉल डिटेल्स और आईपी एड्रेस के आधार पर इस बात का खुलासा हुआ कि आरोपी पति ने अपनी पत्नी की फर्जी आईडी बनाकर फोटो को वायरल करने में इस्तेमाल किया। महिला थाना की एसएचओ राजेश कुमारी ने बताया कि आरोपी पति को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें