फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में नहाने से रोका पर बच्चे नहीं माने, दो घरों के चिराग बुझे

Sat, 30 Sep 2017 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
विज्ञापन
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में डूबने से दो बच्चों की मौत
विज्ञापन
बुजुर्ग ने कहा कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में मत नहाओ, लेकिन बच्चे नहीं माने। नतीता ये कि दो घरों के चिराग बुझ गए और त्योहारों में घर में मातम छा गया। घटना हरियाणा के पंचकूला की है। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही उन्हें बाहर निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डूबने वाले दोनों बच्चों को तैरना नहीं आता था।
विज्ञापन


मामले में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की लापरवाही की छानबीन की जा रही है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बीड़ घग्गर स्थित सरकारी स्कूल का कक्षा छठी का छात्र 13 वर्षीय तुषार पुत्र रवि और 14 वर्षीय जतिन गांव चौकी के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के रिजवॉयर में नहाने के लिए चले गए। हालांकि इस दौरान उन्हें रोकने भी कोशिश की गई, लेकिन नहीं रुके। जैसे ही वे नहाने के लिए उतरे, दोनों के पांव फिसले और पानी में वहीं डूबने लगे। डूबने वाले दोनों बच्चों को तैरना नहीं आता था।

प्लांट की गहराई लगभग फुट 15 फुट थी। दोनों इसमें समा गए। तभी उनके वहां मौजूद एक अन्य बच्चे ने दोनों को डूबते हुए देखा तो डूबने वाले एक बच्चे के फुफेरे भाई को बुलाया। फुफेरे भाई ने दोनों को निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जतिन के पिता पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे हैं, जबकि तुषार अपने घर का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को नहाने से बुजुर्ग ने किया था मना

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में डूबने से दो बच्चों की मौत
दोनों स्टूडेंट्स जब नहाने जा रहे थे तो उन्हें एक बुजुर्ग महिला ने रोका। इस बच्चों ने बुजुर्ग महिला कलावती पर पत्थर भी फेंके। बच्चों ने बुजुर्ग महिला की नहीं सुनी और चारों तरफ जाली होने के बाद भी नहाने के लिए इसे पार कर उतर गए।

चौकीदार की मां, 65 वर्षीय महिला कलावती ने बताया कि जैसे ही उन्होंने बच्चों को नहाने के लिए अंदर जाने से रोका तो उन्होंने विरोध जताते हुए पत्थर भी मारे। बीड़ घग्गर के पार्षद विनोद ने बताया कि पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।

जल्द ही इस मामले को लेकर एचएसवीपी की लापरवाही के खिलाफ वह शिकायत देंगे। वहीं एसएचओ, चंडीमंदिर ललित ने बताया कि दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कर लिया है। शनिवार को परिजनों को शव सौंपे जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें