फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला प्लॉट आवंटन में सुनवाई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Thu, 31 Mar 2016 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : demo
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंदद्र सिंह हुड्डा की ओर से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के चेयरमैन रहते हुए जुलाई 2013 में पंचकूला में आवंटित किए 14 बेश्कीमती औद्योगिक प्लॉट वितरण में धांधली के मामले में हाईकोर्ट ने सुनवाई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी है। सरकार ने बेंच को बताया कि इस मामले में जांच अब सीबीआई कर रही है और अभी सीबीआई की रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछली सुनवाई पर कुछ प्लाट धारकों के वकील भी पेश हुए और पूछा कि जब तक सीबीआई जांच चल रही है, तब तक उनके बारे में सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। इसी पर हाईकोर्ट ने कहा था कि फिलहाल वह इन प्लाटों पर अपनी औद्योगिक इकाईयां जारी रख सकेंगे।

इसके साथ ही सरकार को निर्देश दिया था कि विजिलेंस जांच की रिपोर्ट दाखिल की जाए और रिपोर्ट के आधार पर क्या कार्रवाई की गई है, इसकी स्थिति रिपोर्ट दी जाए। हरियाणा सरकार ने इसी पर बुधवार को बेंच को अवगत कराया कि अब जांच सीबीआई कर रही है और अभी रिपोर्ट नहीं आई है। इसी पर सुनवाई अब अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सरकार ने विजिलेंस जांच के आधार पर एडवोकेट जनरल से कानूनी राय मांगी थी। कानूनी राय में एजी ने कहा था कि जांच में स्पष्ट तौर पर सामने आया है कि प्लाट आवंटन में चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए अनियमितताएं बरती हैं और हुडा के चेयरमैन यानि तत्कालीन मुख्यमंत्री भुपेंद्र सिंह हुड्डा समेत अफसरों और प्लाट धारकों के खिलाफ एफआईआर बनती है और इस मामले में गहराई से जांच के लिए मामला सीबीआई को सौंपा जाना चाहिए। इसके बाद सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच सीबीआई के हवाले की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें