फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायके के साथ स्टायल में पंचकूला का जवाब नहीं

Sat, 05 Apr 2014 02:33 PM IST
खुशबू गोयल/ अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लजीज व्यंजन हो या फैशन का जलवा, पंचकूला के सेक्टरों में ईटिंग प्वायंट्स और फैशन स्टोर की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि मल्टीनेशनल कंपनियों के चेन रेस्तरां की तर्ज पर गुणवत्ता उत्पाद परोसने वाले रेस्तरां, रिटेल, गारमेंट्स, फर्नीचर, सनग्लासेज सहित तमाम फैशन एक्सेसरी आउटलेट्स की ओर से ग्राहकों का ध्यान अधिक आकर्षित होने लगा है।

रात के वक्त इटिंग आउट करने वालों की बढ़ती संख्या तो दिन में होम डिलिवरी के जरिये, बेहतरीन व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं पंचकूला वासी। कुछ रेस्तरां और होटलों के लजीज व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए वीकेंड्स पर ट्राइसिटी से भी मेहमान पंचकूला पहुंचते हैं।
विज्ञापन


डिजाइनर गारमेंट्स, घड़ियां, सनग्लासेज, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की ओर आकर्षण बढ़ने लगा है। सेक्टर-11, सेक्टर-आठ और नौ में इस तरह के रेस्तरां में हर वर्ग के ग्राहकों की जरूरत के मुताबिक अलग अलग रेंज में क्वालिटी प्रॉडक्ट उपलब्ध हैं।

रेस्तरां और आउटलेट्स में जहां रात के वक्त फैमिली और यंगस्टर्स के ग्रुप्स होते हैं तो दोपहर के लंच के लिए होम डेलिवरी की भी डिमांड बढ़ चुकी है। हालांकि, नाइट लाइफ नहीं होने और रेंट अधिक होने की वजह से कारेबारियों को थोड़ी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है।

पसंद के मुताबिक सर्व किए जाते हैँ पसंदीदा वेराइटी
पैनेन्सुला-सेक्टर-आठ रेस्तरां में हर वर्ग और रेंज की जरूरतों के लिहाज से कूजीन सर्व किए जाते हैँ। लंच और डिनर के साथ साथ लंच और डिनर बुफे पर बुजुर्गों को रेट्स में सप्ताह के दो दिनों में छूट का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा पार्टी की भी सुविधा है। एजीएम राजेश के मुताबिक फूड कोर्ट में तमाम सुविधाएं हैं और ग्राहकों के लिए पसंदीदा वेराइटी सर्व किए जाते हैं।

103 वर्षोँ से बिखेरी जा रही है गुलाब की खूशबू
गुलाब में पिछले 50 सालों से बेहतरीन उत्पादों की बिक्री की जा रही है, जिनके लजीज व्यंजनों की खूशबू ही खानपान के शौकीनों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। 1912 में रोहतक से रेवड़ी और गजक के कारोबार से कारोबार के क्षेत्र में उतरे रेस्तरां में न केवल बेहतरीन खान पान बल्कि गिफ्ट हैंपर्स भी लाजवाब हैं। गुलाब ड्राई फ्रूट लड्डू या चॉप्पी (सोया, मलाई और अफगानी) का बेहतरीन जायका भी ले सकते हैं।  

रिचलुक में बेहतरीन डिजाइनर रेंज
मुंबई की ब्रांड रिच लुक के सेक्टर-11 आउटलेट के ओनर राकेश गोयल के मुताबिक मेन्स के साथ साथ लेडीज वेयर की भी रेंज उपलब्ध है। ट्राउजर्स, शर्ट्स, टी-शर्ट्स और जीन्स के साथ निकर, टाई, बेल्ट और डिजाइनर शूट्स और ब्लेजर्स भी युवाओं के लिए आकर्षण केन्द्र बना हुआ है। इसी तरह वुमेन्स वेयर में जीन्स, टॉप, फॉर्मल शर्ट्स और ट्राउजर्स, जैगिंग्स, कलर्ड टाउजर्स भी उपलब्ध हैं। सेक्टर-11 में इलेक्ट्रॉनिक्स, गारमेंट्स, मोबाइल शॉप, इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के अलावा अनुपम स्वीट्स, वाजा, गोविंदम सहित कई और रेस्तरां भी हैं।

102 तरह के डोसे के साथ लें लजीज व्यंजनों का स्वाद
सेक्टर-14 का डोसा प्लाजा-डोसा प्लाजा के ओनर विजय कुमार की मानें तो डोसा की 102 वेराइटियां सर्व की जाती हैं। साथ में चाइनीज और नॉन वेज की बेहतरीन वेराइटी का स्वाद ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। उनका कहना है कि रेस्तरां में उत्पादों की क्वालिटी को अधिक तवज्जो दी जाती है और रेट्स भी काफी कम हैं। डोसा, इडली या सांभर, हरेक का अपना स्वाद और खूशबू। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है और रेस्तरां में पहुंचने वाले मेहमानों के लिए क्रांति कोना या डिनर के दौरान मैच या किसी अन्य प्रोग्राम का भी साथ में लुत्फ उठा सकते हैं।

एयर ब्रश टेक्निक का होता है इस्तेमाल
सेक्टर-11 स्थित सैलून इंडोला के बारे में हीना बताती हैं कि यहां यंगस्टर्स के लिए खास मेकअप की भी सुविधा है।  एयर ब्रश टेक्निक का इस्तेमाल किया जा रहा है और गर्मियों की शुरुआत के मद्देनजर लोगों के स्किन का ध्यान में रखकर ही फेशियल या कोई और ट्रीटमेंट की सुविधा है। चुनाव के मद्देनजर पसंदीदा चुनाव चिन्ह वाले डिजाइन कट की भी सुविधा दी जा रही है।

सिंगल टाइम फीटिंग है आकर्षण
सेक्टर-10 में हरमिलाप बूटीक की ओनर रिषु बताती हँ कि पिछले 18 वर्षों से वह पंचकूला वासियें के लिए डिजायनर वेयर तैयार करती हैं। बूटीक में खास बात है कि सूट, लहंगा हो या वेस्टर्न डिजायन में एंब्रॉयडरी का भी बखूबी इस्तेमाल किया जाता है। सिंगल टाइम फीटिंग को ही बूटीक का खास आकर्षण बताते हुए कहती है कि इस वजह से ही एनआरआई क्लायंट्स भी आर्डर प्लेस करती हैं। वेंडिंग कलेक्शन के साथ साथ यंगस्टर्स के बीच इंडो वेस्टर्न, स्वेट ट्राउजर्स, प्लाजो और स्ट्रेट ट्राउजर्स का क्रेज है।
विज्ञापन


सनग्लासेज भी फैशन स्टेटस
सेक्टर-नौ के टाइटन आई-प्लस के फ्रेंचाइजी मालिक वी. कपूर ने कहा कि यंगस्टर्स के बीच एविएटर्स, क्लासी कैट आइज और बटरफ्लाई सहित कई और पसंदीदा डिजायन हैं। यंगस्टर्स न केवल सनग्लास पसंद करते हैं बल्कि उनके लिए आंखों को शुकून देने वाले के साथ- साथ फैशन स्टेटस भी हो। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें