फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर हुडा हुआ मालामाल, 25 करोड़ के प्लॉट बेचे

Sat, 29 Oct 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
हुडा - फोटो : demo pics
विज्ञापन
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पंचकूला पर धनतेरस पर खूब धनवर्षा हुई। हुडा ने ई आक्शन में से 25 करोड़ रुपये के प्लॉट सेल किए। इनका रिजर्व प्राइज तेइस करोड़ रुपये था। ऐसे में हुडा को दो करोड़ रुपये का सीधा लाभ हुआ। 
विज्ञापन


हुडा ने नीलामी में कुल 43 रेजिडेंशियल प्लॉट रखे थे। जिसमें से 14 प्लॉट सेल हो गए। इसमें अधिकतर प्लॉट्स छोटे थे। हुडा के ई आक्शन में सेक्टर-4 स्थित छह मरले के प्लाट की नीलामी के लिए सबसे ज्यादा 12 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराई। इसका रिजर्व प्राइज 79.83 लाख रुपये था। यह प्लाट एक करोड़ छह लाख रुपये की कीमत पर सेल हुआ। इसके अतिरिक्त हुडा के सेक्टर-12 स्थित 14 मरले के प्लॉट के लिए चार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराई। 

इसका रिजर्व प्राइज 224 लाख रुपये था, यह प्लाट 270 लाख रुपये में सेल हुआ। सेक्टर-12 स्थित एक चार मरले के प्लाट के लिए भी होड़ रही। इसके लिए तीन लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाई थी और यह प्लाट 85 लाख में सेल हुआ। इसका रिजर्व प्राइज 67 लाख रुपये था। सेक्टर-9 के छह मरले के एक प्लाट के लिए तीन लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसकी कीमत 93 लाख रुपये थी, यह प्लाट एक करोड़ चार लाख रुपये में सेल हुआ। हुडा पंचकूला के एडमिनिस्ट्रेटर हरदीप सिंह ने बताया बचे हुए प्लाट्स की ई आक्शन दोबारा कराई जाएगी। इसके लिए पहले ई आक्शन की समीक्षा होगी, जिसमें प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन के साथ अन्य अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें