डीसी डॉ. एसएस फुलिया ने गणतंत्र दिवस समारोह को धूमधाम से मनाने के मद्देनजर तुरंत प्रभाव से आदेश जारी किए हैं कि 26 जनवरी तक कोई भी अधिकारी न तो खुद छुट्टी पर जाएंगे और न ही अपने अधीन कर्मचारियों की छुट्टी स्वीकृत करेंगे।
डीसी के मुताबिक गणतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय पर्व है और हर वर्ष की भांति प्रशासन इस साल भी यह दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाएगा।