फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम अवार्ड समारोह के आयोजन की तारीख बदली

Sat, 18 Jan 2014 01:48 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया 22 जनवरी को प्रदेश के 17 खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए भीम अवार्ड से सम्मानित करेंगे। पहले यह समारोह 21 जनवरी को आयोजित होना था।
विज्ञापन


खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के प्रधान सचिव अमित झा ने बताया कि समारोह में इसके अलावा, वर्ष 2013 में भारत सरकार द्वारा सम्मानित चार अर्जुन अवार्डी और दो ध्यानचंद अवार्डी खिलाड़ियों को भी राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

भीम अवार्डी खिलाड़ियों को  पुरस्कार स्वरूप 5-5 लाख रुपये नगद, भीम प्रतिमा, प्रशस्तिपत्र, ब्लेजर, टाई/स्कार्फ प्रदान किया जाएगा। अर्जुन अवार्डी में कविता चहल, अमित सरोहा, धर्मेंद्र दलाल व नेहा राठी और ध्यानचन्द अवार्डी बल्लभगढ़ के पैरालंपिक खिलाड़ी गिरराज और सोनीपत के पहलवान अनिल मान को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें