फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में खूंखार कुत्ते बैन: नगर निगम ने पास किया प्रस्ताव, पिटबुल व रोटविलर मिक्स रखा तो खैर नहीं

Thu, 29 Sep 2022 05:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)

सार

कुत्ता पालने के शौकीनों को शहर में अब और जेब ढीली करने पड़ेगी। अब पंचकूला में कुत्तों का पंजीकरण करवाना आवश्यक है। अगर कोई इसका उल्लंघन करता मिला तो उस पर 2000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
पिटबुल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के अलग-अलग स्थानों से खूंखार कुत्तों के काटने की खबरें लगातार आ रही हैं। इस बीच हरियाणा की पंचकूला नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किया है। प्रस्ताव के मुताबिक अब पंचकूला में खूंखार कुत्तों को रखने पर रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन


पंचकूला नगर निगम की आम बैठक में महापौर कुलभूषण गोयल ने कहा कि पंचकूला निवासियों को घर में पिटबुल और रोटरविलर मिक्स कुत्ते की नस्ल रखने की अनुमति नहीं होगी। नगर निगम पंचकूला ने यह निर्णय कानपुर नगर निगम की तर्ज पर लिया है है। महापौर ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति इन कुत्तों की नस्लों को घर में रखता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। अभी यह स्थिति साफ नहीं है कि जुर्माना न भरने पर दोषियों को क्या सजा मिलेगी।

उधर, कुत्ता पालने के शौकीनों को शहर में अब और जेब ढीली करने पड़ेगी। अब पंचकूला में कुत्तों का पंजीकरण करवाना आवश्यक है। अगर कोई इसका उल्लंघन करता मिला तो उस पर 2000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बाप बना हैवान: नाबालिग बहनें बोलीं- मुंह में कपड़ा ठूंस पिता करता है दुष्कर्म, जबरन शराब व सिगरेट भी पिलाता है

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें