फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में पंचायत उपचुनाव की तारीखें घोषित

Fri, 13 Jun 2014 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने राज्य की विभिन्न ग्राम पंचायतों के 25 सरपंच, 230 पंच, चार पंचायत समितियों और एक जिला परिषद् के सदस्य के विभिन्न कारणों से हुई रिक्तियों को भरने के लिए पंचायत उपचुनाव छह जुलाई को करवाने का कार्यक्रम जारी किया है।
विज्ञापन


राज्य चुनाव आयुक्त धर्मवीर ने बताया कि जिला चुनाव अधिकारी (पंचायत) द्वारा नामांकन के लिए 19 जून को नोटिस प्रकाशित किए जाएंगे। परचे 20 से 23 जून तक भरे जा सकेंगे। 24 जून को परचों की जांच की जाएगी। 26 जून तक  नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।

इसी दिन उम्मीदवारों की सूची तैयार की जाएगी और उन्हें चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यदि आवश्यक हुआ तो मतदान छह जुलाई को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा।
विज्ञापन


धर्मवीर ने बताया कि पंच और सरपंचों के चुनाव के लिए वोटों की गिनती मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतदान केंद्रों पर ही की जाएगी। जबकि ऐसी पंचायत समितियां जहां जिला चुनाव अधिकारी पंचायत द्वारा दोबारा मतदान की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन


उन्हें छोड़कर शेष पंचायत समिति और जिला परिषद् सदस्यों के पदों के लिए गिनती सात जुलाई को सुबह नौ बजे शुरू की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें