फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री बोले, पांपोर में आतंकवादी हमला सुरक्षा में चूक का नतीजा

Wed, 29 Jun 2016 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह की पंजाब दौरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मान लिया है कि पांपोर में हुआ आतंकवादी हमला सुरक्षा में चूक का नतीजा है। इसका पता लगाने के लिए दो सदस्यीय समिति भेजी जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। इसके लिए गृह सचिव को निर्देश दे दिए गए हैं। शनिवार को सीआरपीएफ की बस पर हुए हमले में आठ जवान शहीद हुए थे। रविवार को यहां बाबा बंदा सिंह बहादुर के 300वें शहीदी समारोह को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि पड़ोसी देश भारत को अस्थिर करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


आतंकियों ने भारतीय जवानों पर छल से हमला किया लेकिन दो आतंकियों को ढेर करना बड़ी कामयाबी है। देश उनके हौसले की सराहना करता है। राजनाथ ने कहा कि जब भी वह इतिहास के पन्नों को पलट कर देखते हैं तो खालसा ही एक ऐसा पंथ देखने को मिलता है जिसने भारतीय सभ्यता और संस्कृति की सुरक्षा के लिए एक कवच के तौर पर काम किया।

उन्होंने कहा कि इतिहासकारों ने बाबा बंदा सिंह की वीरगाथा, धर्म के लिए लड़ाई और मजलूमों को उनका हक दिलवाने को उजागर नहीं किया। उनकी शहादत को रहती दुनिया तक याद रखा जाए, इसलिए हमें सराहनीय प्रयास करने होंगे। समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला और एसजीपीसी प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पंजाब आते ही 84 दंगों की याद ताजा हो जाती है

राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
राजनाथ सिंह ने कहा कि पंजाब आते ही 84 के दंगों की याद आ जाती है। पीड़ा होती है कि किस तरह उस समय की सरकार ने लोगों पर कहर बरपाया। हमने 84 के दंगा पीड़ितों के लिए एसआईटी का गठन किया है जो 286 केसों में 22 केसों की जांच करेगी। अगर कोई इसकी जांच से भी संतुष्ट नहीं होगा तो जांच दोबारा होगी।

84 दंगा पीड़ितों को मिलेगी मदद - बादल
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि भारत में सबसे ज्यादा कुर्बानियां सिखों ने दी हैं। बाबा बंदा सिंह ने मुगल सल्तनत का खात्मा करके चप्पड़चिड़ी के मैदान से पहला सिख राज कायम किया। किसानों को उनकी जमीन का हक दिलवाया और उन्होंने अपना राज कायम करके दिल्ली से गुरु नानक देव जी के नाम से पहला सिक्का जारी किया था। सीएम ने कहा कि बहुत जल्द केंद्र सरकार 84 के दंगा पीड़ितों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने जा रही है।

सिख कौम को बदनाम किया जा रहा है: सुखबीर
डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मौजूदा समय में सिख कौम को बदनाम करने की साजिशें की जा रही हैं। सच्चाई यह है कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने विरासत-ए-खालसा समेत सिख इतिहास को संजोकर रखने के लिए करोड़ों की सिख यादगारें बनाई। बहुत जल्द पंजाब सरकार धार्मिक तीर्थ यात्रा के बाद एक नया पड़ाव शुरू करने जा रही है इसमें हर गांव में जाकर नौजवानों को करोड़ों रुपयों से बनाए गए विरासत-ए-खालसा के दर्शन करवाकर सिखी से जोड़ा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें