फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव पर निकली पालकी शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को सेक्टर-52 स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम से भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजक कमेटी की ओर से आयोजित यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए सेक्टर-25 पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश लेकर चलीं। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। कमेटी के चेयरमैन अनिल चड्ढा और उपचेयरमैन धर्मवीर राणा के नेतृत्व में आयोजन हुआ। कमेटी के मुख्य सलाहकार कृष्ण चड्ढा ने बताया कि शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस मौके पर ओमपाल सिंह चावर, शमदर्श वैद जोसफ, शिव अनार्य और ओपी द्रविड़ सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें