फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी झंडे और गुब्बारे मिलने से लोगों में मची अफरातफरी

Sun, 18 Aug 2019 01:46 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ममदोट (फिरोजपुर)
विज्ञापन
पाकिस्तानी गुब्बारे बरामद (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

सीमांत गांव कड़मा और नवा किला के खेतों में सुबह पाकिस्तानी गुब्बारे और पाकिस्तानी झंडे मिलने से लोगों में अफरातफरी मच गई। इस संबंधी सूचना मिलते ही थाना लक्खोके बहराम पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई, गुब्बारे और पाक झंडा अपने कब्जे में ले लिया। थाना लक्खोके बहराम प्रभारी ने इस संबंधी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की कमर तोड़ेगा ये कानून, सरकार ने की ये खास तैयारी

गांव कड़मा निवासी जरनैल सिंह ने बताया कि वह सुबह साढ़े छह बजे खेतों से गुजर रहा था। इस दौरान उसने देखा कि पाकिस्तानी झंडा और गुब्बारे खेत में पड़े थे। गुब्बारे में आई लव यू पाकिस्तान और दिल-दिल पाकिस्तान लिखा था। उसने बताया कि वहां से गुजर रहे कुछेक लोगों ने पाकिस्तानी झंडे और गुब्बारे की फोटो खींच ली।
विज्ञापन


ग्रामीण ने बताया कि उसने डर के मारे झंडा और गुब्बारे वहीं पर फेंक दिए और थोड़ी देर बाद ही वहां पर पुलिस पहुंच गई। उसने पुलिस को पूरी घटना संबंधी अवगत करवाया। 

इसी तरह गांव नवा किला के ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में छह-सात पाकिस्तानी गुब्बारे और पाकिस्तानी झंडे मिले, जिसे देख गांव की पंचायत को सूचित किया। पंचायत के साथ बीस लोग एकत्र होकर वहां पहुंचे और पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पाकिस्तान से आए कबूतर और बाज पकड़े हैं, ये पक्षी पाक तस्करों के संदेश लेकर भारतीय तस्करों के पास पहुंचते थे। थाना लक्खोके बहराम के एएसआई आत्मा सिंह ने कहा कि गुब्बारे और पाक झंडा कब्जे में ले लिया है, इस संबंधी अधिकारियों को सूचित कर दिया है। चौदह अगस्त को पाकिस्तान में आजादी दिवस मनाया गया था, वहीं से उड़ कर गुब्बारे और झंडे आए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें