फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tarn Taran News: भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, सर्च अभियान में BSF को 13 करोड़ की हेरोइन मिली

Mon, 27 Feb 2023 10:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

बीएसएफ ने इसकी सूचना पंजाब पुलिस को दी। इसके बाद पंजाब पुलिस और बीएसएफ बटालियन 103 के जवानों ने अमरकोट व गांव कंलस के एरिया में सर्च अभियान चलाया। जवानों ने पांच पैकेट हेरोइन के जब्त किए हैं। इन पर हुक बना था, जिससे स्पष्ट होता है कि इन्हें ड्रोन से फेंका गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी ड्रोन ने एक बार फिर भारतीय सीमा पर हेरोइन फेंकी है। पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया और दो किलो 660 ग्राम हेरोइन बरामद की। हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 13 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस ने थाना खेमकरन में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


तरनतारन के गांव अमरकोट में तैनात बीएसएफ जवान गश्त पर थे। मध्यरात्रि में जवानों को ड्रोन की आवाज सुनाई दी। जवानों ने आवाज की तरफ फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने 23 राउंड फायरिंग की। कुछ मिनट बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान चला गया। बीएसएफ ने इसकी सूचना पंजाब पुलिस को दी। इसके बाद पंजाब पुलिस और बीएसएफ बटालियन 103 के जवानों ने अमरकोट व गांव कंलस के एरिया में सर्च अभियान चलाया। जवानों ने पांच पैकेट हेरोइन के जब्त किए हैं। इन पर हुक बना था, जिससे स्पष्ट होता है कि इन्हें ड्रोन से फेंका गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें