फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी नागरिक को घुसपैठ करते दबोचा, करेंसी भी बरामद

Mon, 15 Jul 2019 07:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फाजिल्का (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

भातर-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा की बीओपी सादकी के पास सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पाकिस्तानी करेंसी सहित काबू किया है। उसे सदर थाना पुलिस के हवाले कर मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है। सीमा सुरक्षा बल की 181 बटालियन के जवान जब फाजिल्का सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सरहद की बीओपी सादकी के पास गश्त कर रहे थे।

विज्ञापन


13 जुलाई की शाम करीब साढ़े पांच बजे उन्हें एक पाकिस्तानी नागरिक भारत में घुसपैठ करते दिखा। जवानों ने उस नागरिक को पकड़ लिया और इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी। इसके बाद अधिकारियों ने पूछताछ के बाद उसको फाजिल्का पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने पाकिस्तानी घुसपैठिए से 1 हजार 40 रुपये पाक करेंसी बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक की पहचान साजिद अली निवासी नाजाद रेलवे फाटक गली नंबर 10 मुमताजबाद पाकिस्तान के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें