पाकिस्तान सरकार भारतीय श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर रही है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के यात्रा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी पाकिस्तान दूतावास से आधिकारिक सूचना नहीं मिली है कि कितने श्रद्धालुओं को वीजा दिया जा रहा है लेकिन पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि श्रद्धालुओं की संख्या और वीजा अवधि में कटौती की जा रही है।
यह है कार्यक्रम
- आठ जून को जत्था सबसे पहले रावलपिंडी के हसन अब्दाल स्थित गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब पहुंचेगा। नौ जून को जत्था वहीं रुकेगा।
- 10 जून की सुबह गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के दर्शन करके 11 जून को अन्य गुरुद्वारों के दर्शन करेगा।
- 12 जून को गुरुद्वारा श्री सच्चा सौदा में रात्रि ठहराव होगा।
- 13 जून को श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के लिए रवाना होंगे। दो दिन यहां ठहराव होगा।
- 15 जून को गुजरांवाला स्थित गुरुद्वारा श्री रोडी साहिब जाने के बाद 16 जून को लाहौर पहुंचेगा। यहां गुरुद्वारा श्री डेरा साहिब में मुख्य समारोह होगा। 17 जून को जत्था भारत लौटेगा।