साल 2017 के आखिरी दिन भी पाकिस्तानी ने 'नापाक' हरकत कर डाली। एलओसी पर फायरिंग की और इसमें पंजाब का बहादुर बेटा शहीद हो गया। हुआ यूं कि पाकिस्तान ने रविवार (31 दिसंबर) को जम्मू-कश्मीर के राजैरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
इस गोलीबारी में सिपाही जगसीर सिंह घायल हो गए, उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान वे शहीद हो गए। जगसीर सिंह पंजाब के मोहाली में जीरकपुर के गांव लोहगढ़ के रहने वाले थे और उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां एवं एक बेटा है।