फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर पर पाकिस्तान ने फिर ठुकराई हमारी ईद की मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान ने एक बार फिर ईद के मौके पर भारत की मिठाई ठुकरा दी। पाक रेंजरों ने शनिवार को हुसैनीवाला बॉर्डर पर बीएसएफ की तरफ से दी गई मिठाई स्वीकार नहीं की।
विज्ञापन


वहीं बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान द्वारा निरंतर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने पर शनिवार सुबह अटारी-वाघा सड़क सीमा पर ईद पर मिठाइयों के होने वाले आदान-प्रदान पर पाबंदी लगा दी थी। यहां न पाकिस्तान रेंजरों को मिठाई दी गई और न ही उनकी मिठाई स्वीकार की गई।

बीएसएफ के डीआईजी एमएफ फारुकी ने कहा कि हुसैनीवाला बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तानी रेंजरों को ईद के अवसर पर मिठाई दी, पाकिस्तानी रेंजरों ने इसे स्वीकार नहीं किया। वाघा सीमा पर ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं हुआ जिसमें मिठाइयों का आदान प्रदान हुआ हो।
विज्ञापन

विज्ञापन

पहले भी ‘कड़वी’ हो चुकी है मिठाई

- पिछले साल पाक ने ईद पर बीएसएफ को मुबारकबाद और मिठाई नहीं दी थी
- बीएसएफ ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त पर मिठाई लेने से इनकार कर दिया था
 15 अगस्त 2014 को भारत के स्वतंत्रता दिवस पर भी बीएसएफ ने पाक रेंजरों को मिठाई नहीं दी
- दीपावली पर बीएसएफ ने पाकिस्तान रेंजरों को मिठाई नहीं दी थी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें