फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति पर दबाव, पत्नी को बहन मानो, मामला हाईकोर्ट में

Sat, 18 Jul 2015 05:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नरवाना
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी होने के 6 महीने बाद पति पर पत्नी को बहन मानने का दबाव बनाया जा रहा है। मामला हाईकोर्ट में पहुंच गया है। यह वाकया हरियाणा में नरवाना के कोयल गांव है। यहां एक दंपति पर शादी तोड़कर पत्नी को बहन बनाने के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। डर के मारे दंपति ने गांव छोड़ दिया जबकि माता-पिता भी भयभीत हैं।
विज्ञापन


नवविवाहिता पूनम ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बताया कि फरवरी 2015 में परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार उसकी शादी गढ़ी थाना के अंतर्गत आने वाले गांव कोयल के प्रवीन से हुई थी। दोनों के गोत्र अलग-अलग हैं। उसका गोत्र कौशिक पटवालिया है जबकि पति का गोत्र कौशिक फेटवाडिया है।

छह माह के बाद समाज के लोगों ने शादी पर यह कहकर एतराज करना शुरू कर दिया कि दोनों गोत्रों के बीच शादी नहीं हो सकती। ये दोनों गोत्र एक हैं, जिस कारण दोनों भाई-बहन हैं। कई रोज पूर्व गांव के कुछ लोगों ने एकत्र कर शादी तोड़ने का फरमान जारी कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुनवाई के दौरान जस्टिस दर्शन सिंह ने कहा कि पंचायत को इस तरह का फैसला देने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने जींद एसपी को इस दंपति को सुरक्षा मुहैया कराने के साथ ही जांच करने के निर्देश दिए हैं। 

बहू को छोड़ने का बना रहे दबाव-पिता

प्रवीन के पिता नरसीराम ने बताया कि कुछ लोग उनके साथ जुल्म कर रहे हैं। बहू को छोड़ने का दबाव बना रहे हैं। बहू व बेटा डर के कारण घर छोड़कर चले गए हैं। उन पर गांव छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है।

बहू गर्भवती है अब बहन बनाने का दबाव-मां  
लड़के की मां ने बताया कि उसके बेटे प्रवीन की शादी छह माह पहले करनाल जिले के तरावड़ी गांव की पूनम के साथ हुई थी। अब गांव के कई लोग उनकी शादी को तुड़वाने पर उतारू हैं। उन्हें गांव से निकालना चाहते हैं। शादी के समय किसी ने कुछ नहीं कहा। अब जब बहू गर्भवती है तब उसको बहन बनाने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने कहा-गांव में नहीं हुई कोई पंचायत

गढी थाना प्रभारी रामअवतार ने कहा कि कोयल गांव में इस मामले को लेकर कोई पंचायत नहीं हुई। पुलिस के पास कोई शिकायत भी नहीं आई। उन्होंने भी ऐसी चर्चाएं सुनी थी।

वह गांव में जाकर परिवार के सदस्य से मिले लेकिन किसी प्रकार का कोई झगड़ा सामने नहीं आया। अगर उनके पास कोई शिकायत आती है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी । परिवार को पूरी सुरक्षा दी जाएगी। पति-पत्नी को भाई बहन बनाने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वकील का पक्ष
वकील अश्वनी कुमार बूड़ा का कहना है कि कोर्ट ने जींद पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वीरवार को हाईकोर्ट में याचिका डाली गई थी। इस मामले में शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई थी। इसमें दंपति ने गांव के कुछ लोगों के नाम बताकर गांव छोड़ने और अन्य दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें