फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करतारपुर कॉरिडोर के बाद श्री कटासराज जाने का रास्ता साफ, पाक ने 200 तीर्थयात्रियों को दिया वीजा

Fri, 13 Dec 2019 01:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
विज्ञापन
श्री कटासराज मंदिर।
विज्ञापन

पाकिस्तान स्थित श्री कटासराज मंदिर जाने का रास्ता साफ हो गया है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने यह धार्मिक यात्रा पर रोक लगा दी थी। छह साल में पाकिस्तान ने तीसरी बार श्री कटासराज मंदिर जाने की इजाजत दी है। बता दें कि 1974 के भारत-पाक समझौते के तहत हर वर्ष 200 हिंदू तीर्थयात्रियों को इस यात्रा की अनुमति है। वहीं यात्रा का आयोजन वर्ष में दो बार किया जा सकता है।

विज्ञापन


सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने कटासराज की यात्रा की परमिशन नहीं दी थी। केन्द्रीय सनातन धर्मसभा की तरफ से लगातार भारत और पाकिस्तान सरकार से यात्रा बहाल करने का आग्रह किया जाता रहा है। करतारपुर कॉरिडोर खोले जाने के बाद आस जगी और अब पाकिस्तान ने वीजा जारी कर दिया। इस बार यात्रा में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, बिहार, उत्तरप्रदेश, उतराखंड, गुजरात, छतीसगढ, महाराष्ट्र आंधप्रदेश, मध्यप्रदेश, कर्नाटका, पश्चिमी बंगाल आदि प्रांतों के तीर्थयात्री शामिल हो रहे है। इसमें यमुनानगर के 20 लोग शामिल हैं।

तीर्थ यात्रियों को कड़ी सुरक्षा और पूरी सुविधाएं मिलेंगी-
यात्रा के मुख्य संयोजक एवं केन्द्रीय सनातन धर्मसभा उत्तरी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रताप बजाज ने बताया कि भारत-पाकिस्तान के मध्य घटित राजनीतिक घटनाएं एवं पाकिस्तान के अंदरूनी हालत को देखते हुए यात्रा आरंभ करने से पहले विचार विमर्श किया गया। परंतु पाकिस्तान वक्फबोर्ड ने यात्रियों को हर प्रकार की सुविधा व सुरक्षा देने का आश्वासन दिया। इसके बाद यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बनाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें