पंजाब कला भवन में म्यूजिकल प्रोग्राम
- फोटो : फाइल
पंजाब ललित कला अकादमी और दिल्ली ललित कला अकादमी की ओर से सेक्टर-16 स्थित पंजाब कला भवन में नेशनल पेंटर कैंप का शुभारंभ 15 मई से होगा। यह 21 मई तक चलेगा। शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पंजाब कला परिषद की चैयरपर्सन हरजिंदर कौर और पंजाब ललित कला अकादमी की सचिव साधना संगर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लाइव पेंटिंग कैंप यहां पर पहली बार लगाया जा रहा है। यह कैंप सात दिन चलेगा। इसमें कलाकार लाइव पेंटिंग करेंगे। इसमें 15 कलाकार भाग लेंगे। यह कलाकार दिल्ली, हरियाणा, नागपुर, कोल्हापुर, अहमदाबाद, जोधपुर, पटियाला, होशियारपुर, मानसा, मोगा, जालंधर, सहारनपुर के आएंगे।
रोजाना कलाकार पेश करेंगे स्लाइड शो
कैंप के बारे में पंजाब ललित कला अकादमी की सचिव साधना संगर ने बताया कि इसमें कलाकार लाइव पेंटिंग के साथ रोजाना स्लाइड शो के जरिये अपने काम के बारे में भी बताएंगे। इस कैंप में नोएडा से प्रोफेसर प्रेम सिंह, महाराष्ट्र से अनुराधा, दिल्ली से साबिया, जालंधर से अश्विनी वर्मा, होशियारपुर से डॉ. जसपाल सिंह, सहारनपुर से डॉ. राम शब्द, राजस्थान से मीना, पटियाला से डॉ. राजिंदर, मुुंबई से अश्विनी, कोल्हापुर से नागेश और मानसा से जसप्रीत सिंह भाग लेंगे।