फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावती' को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री की दीपिका पादुकोण को बड़ी सलाह, पढ़ें

Sun, 26 Nov 2017 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा)
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण
विज्ञापन
देश में भर में विरोध झेल रही 'पद्मावती' को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठवाले ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को बड़ी सलाह दी है। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
विज्ञापन

राज्यमंत्री रामदास अठवाले ने कहा कि कलाकारों को केवल फिल्म निर्देशक के कह देने मात्र से ऐतिहासिक व्यक्तित्व की भूमिका नहीं निभानी चाहिए।

अठवाले ने कहा कि दीपिका पादुकोण को संबंधित के जीवन चरित्र के बारे में अच्छी तरह ज्ञान लेने के बाद ही उसका किरदार करना चाहिए। किंगफिशर पर्यटक स्थल में ठहरे अठवाले ने कहा कि फिल्म पद्मावती के विवादित अंश काटकर ही फिल्म रिलीज की जानी चाहिए। भाजपा शासित कई प्रदेश सरकारें रिलीज से पहले ही प्रतिबंध की घोषणा कर चुकी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

करणी सेना के समर्थन में हैं केंद्रीय राज्यमंत्री

deepika padukone
अठावले ने कहा कि वह फिल्म का विरोध कर रही करणी सेना के समर्थन में हैं, लेकिन दी जा रही धमकियों का वह समर्थन नहीं करते। फिल्म से जुड़ा मामला पूरे हिंदू समाज का है। यदि दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती का किरदार करना था तो उन्हें उनका जीवन चरित्र स्टडी कर लेना चाहिए था। वह उन्हें कैसे किसी राजा के सामने नाचते दिखा सकती हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय इतिहास में रानी पद्मावती भारतीय महिलाओं के मान-सम्मान का प्रतीक भी हैं जिन्होंने किसी पर पुरुष का हाथ लगने से पहले ही 16 हजार स्त्रियों के साथ जौहर करना पसंद किया था। ऐसी फिल्म बननी चाहिए लेकिन सही चरित्र दिखाते हुए। उन्होंने कहा कि वह फिल्म को प्रतिबंधित करने के पक्ष में नहीं हैं लेकिन हर हाल में विवादित दृश्य हटने के बाद ही रिलीज होनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें