फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरथल गैंगरेपः हाथ नहीं लगा ठोस सबूत, 50 युवकों की DNA रिपोर्ट नेगेटिव

Sun, 26 Nov 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
मुरथल गैंगरेप केस - फोटो : getty
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान फरवरी 2016 में मुरथल में कथित गैंगरेप केस में एसआईटी के हाथ अभी भी कोई ठोस सबूत नहीं लगा है। एसआईटी की ओर से संभावित घटनास्थल से सटे आसपास के क्षेत्र के 50 युवाओं व संदिग्धों के ब्लड सैंपल लेकर डीएनए जांच को भेजे थे, जिनकी रिपोर्ट अब नेगेटिव आई है।
विज्ञापन


इस मामले में एसआईटी अपनी जांच में दुष्कर्म के दो आरोप पहले ही झूठे बता चुकी है। मुरथल के कथित गैंगरेप कांड में जांच के लिए आईजी ममता सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम का गठन हुआ है। एसआईटी अब तक तमाम ढाबा संचालकों से बात कर चुकी है, लेकिन कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

मामले में सोनीपत में मुरथल थाना क्षेत्र के आसपास के गांवों में युवाओं व संदिग्धों के ब्लड सैंपल भी लिए गए थे। पुलिस ने इस साल के शुरुआत में अलग-अलग समय में 50 युवाओं के ब्लड सैंपल लेकर उन्हें डीएनए जांच के लिए भेजा था।
विज्ञापन


इन सैंपलों के लिए ज्यादातर युवाओं ने स्वयं सहमति दी थी। सभी 50 डीएनए सैंपल की रिपोर्ट आ नेगेटिव आई है। पुलिस ने वहां मिले अंत: वस्त्रों के सैंपलों से डीएनए रिपोर्ट का मिलान किया था। जिससे किसी का मिलान नहीं हो सका है।
Trending Videos
विज्ञापन

मीडिया में आने के बाद हाईकोर्ट ने स्वयं संज्ञान लिया था

मुरथल गैंगरेप - फोटो : amarujala
मीडिया में मुरथल की घटना के बारे में जानकारी आने के बाद पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने मामले का स्वयं संज्ञान लिया था। जिसके बाद सरकार ने तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। मामले की कई सुनवाई के बाद भी पुलिस कोई ऐसा सबूत नहीं जुटा पाई है, जिससे कोर्ट में संतोषजनक जवाब दिया जा सके।

दो शिकायतें मिली थी झूठी
मुरथल कांड के बाद दो शिकायतें आई थीं। जिसमें महिला ने पुलिस के सामने आरोप लगाया था कि वह 22-23 फरवरी की रात को बस से जा रही थी और जब बस खराब हो गई तो वह अन्य लोगों के साथ एक वैन में सवार हो गई। तब उसके देवर व अन्य ने उससे दुष्कर्म किया था। बाद में मामला झूठा मिला था।

मामला पारिवारिक रंजिश का था। महिला पहले भी अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दुष्कर्म के मामले दर्ज करा चुकी थी। वहीं कुंडली थाना क्षेत्र से भी दुष्कर्म को लेकर पत्र लिखा गया था। जांच के बाद सामने आया था कि वह भी झूठा है। पुलिस ने इस मामले में झूठा पत्र लिखने वाले के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की थी।

मुरथल मामले में 50 युवाओं के डीएनए टेस्ट कराने के लिए सैंपल लिए गए थे। उन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस मामले में दुष्कर्म के दो आरोप भी झूठे मिले थे। मामले की जांच एसआईटी की तरफ की जा रही है। हमें डीएनए के आदेश मिले थे, जिसके बाद डीएनए कराए गए थे।
- प्रमिला, निरीक्षक सोनीपत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें