फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: एक अक्तूबर से शुरू होगी धान की खरीद, पूर्व सीएम हुड्डा ने उठाई फसलों के मुआवजे की मांग

Mon, 27 Sep 2021 10:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू हो जाएगी। इस बार किसान अपनी सुविधानुसार फसल मंडी में ला सकते हैं। हालांकि उससे पहले उन्हें वेबसाइट पर अपना शेड्यूल अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
धान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में इस साल धान की खरीद एक अक्तूबर से शुरू करने का फैसला सरकार ने लिया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि सरकार ने किसानों को अपनी सुविधानुसार मंडियों में बिक्री के लिए धान की फसल लाने के लिए स्वयं शेड्यूलिंग करने की सुविधा प्रदान की है। 

विज्ञापन


किसानों को मंडियों में धान लाने से पूर्व ई-खरीफ सॉफ्टवेयर के लिंक http://ekharid.haryana.gov.in/SetSchedule पर धान लाने के दिन और समय के बारे में सूचित करना होगा। विभाग ने राज्य के किसानों से आग्रह किया है कि वे ई-खरीफ सॉफ्टवेयर पर चुने गए शेड्यूल के अनुसार ही मंडियों में अपनी फसल लाएं।

यह भी पढ़ें- Punjab Cabinet Expansion: ये है चरणजीत सिंह चन्नी का नया मंत्रिमंडल, पढ़ें नए-पुराने मंत्री चेहरों का राजनीतिक सफर
विज्ञापन


हुड्डा ने उठाई फसलों के मुआवजे की मांग
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भारी बारिश और जलभराव की वजह से खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग उठाई है। उन्होंने कहा है कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश की वजह से हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, जींद, कैथल, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र समेत प्रदेशभर में किसानों की खड़ी फसल बर्बाद हो गई है। 

धान, कपास, बाजरा, मक्का, ग्वार, दाल और सब्जियों में सौ फीसदी तक फसल खराब हुई है। यहां जारी एक प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि हर सीजन में फसली नुकसान के बाद सरकार मुआवजे का आश्वासन देती है और गिरदावरी का ढोंग करती है लेकिन किसानों को मुआवजा नहीं मिलता। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज किसान पर मौसम और महंगाई की चौतरफा मार पड़ रही है। खेत में बारिश की वजह से किसान की मेहनत पर पानी फिर रहा है। सरकार का वादा था 25 तारीख से खरीद शुरू हो जाएगी लेकिन, मंडी में किसान की फसल, सरकारी लेटलतीफी का शिकार हो रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Punjab Cabinet Expansion: ये है चरणजीत सिंह चन्नी का नया मंत्रिमंडल, पढ़ें नए-पुराने मंत्री चेहरों का राजनीतिक सफर

एमएसपी की गारंटी का कानून जल्द बनाए केंद्र: सैलजा
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी जिद छोड़े और तीनों कृषि कानूनों को तुरंत रद्द करे। न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी का कानून बनाया जाए। उन्होंने किसानों के भारत बंद को शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाने के लिए हरियाणा वासियों का धन्यवाद किया है। सैलजा ने कहा कि किसान खुशहाल है तो देश खुशहाल है। किसानों के अधिकारों की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ मजबूती से खड़ी है। सोमवार के बंद को सफल बनाने में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपना पूरा योगदान दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें