फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें! ऑटो का किराया मीटर देखकर ही दें, कम पड़ेगा

Fri, 06 May 2016 10:56 AM IST
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
एलपीजी ऑटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डीसी के स्पष्ट आदेश हैं कि ऑटो का किराया मीटर के मुताबिक ही देना चाहिए। जो ऐसा नहीं कर रहे, उनके चालान होंगे।डीसी के हुक्म की नाफरमानी करने से ऑटो चालक बाज नहीं आ रहे है। शहर में 4500 एलपीजी ऑटो बिना मीटर चलाए लोगों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। शहर के यात्रियों और पर्यटकों से कई तो दो गुना किराया वसूल रहे हैं। एसटीए और पुलिस को यह जानकारी होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। खानापूर्ति के लिए एसटीए और चंडीगढ़ पुलिस इनका चालान करती है, इसके बाद फिर ये बगैर मीटर ऑटो दौड़ाने लगते हैं। अमर उजाला टीम के रियलिटी चेक में यह बात सामने आई है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के डीसी अजीत बाला जी जोशी ने आदेश दिए थे कि शहर में बिना मीटर कोई ऑटो नहीं चलेगा। ऐसा करने वालों के ऑटो जब्त कर लिए जाएंगे। शहर में  एलपीजी ऑटो केवल मीटर के आधार पर चलेंगे। लेकिन शहर में ऑटो चालक ऑटो का मीटर बंद रखते हैं। यात्रियों और पर्यटकों को जानकारी नहीं होने के कारण उनसे दस गुना तक किराया वसूल किया जाता है।

सेक्टर - 17 से अमर उजाला टीम की के सदस्यों ने एक ऑटो किराए पर लिया। सेक्टर - 26 तक जाने के लिए ऑटो चालक ने 100 रुपये मांगे जबकि अगर वह मीटर के हिसाब से चलता तो किराया 50 रुपये से अधिक नहीं पड़ता। वहीं, हिमाचल केे अवनीश शर्मा ने बताया कि  सेक्टर -22 से रॉक गार्डन आने का किराया 200 रुपये ऑटो चालक ने लिया। उसके ऑटो में कोई मीटर नहीं चलता है। वहीं, सेक्टर - 7 से सुखना लेक तक ऑटो की सवारी करने वाले हरियाणा के संदीप शर्मा ने बताया कि उनसे आटो चालक ने 100 रुपये किराया लिया। अगर यह मीटर के हिसाब से आटो वाला ले आता तो किराया तीस रुपये में अधिक नहीं होता। 
विज्ञापन


एसटीए की ओर से नहीं की गई कार्रवाई
स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी चंडीगढ़ की ओर से 4500 एलपीज  ऑटो  की ओर से नियमों की अनदेखी के बाद चालान केवल खानापूर्ति के लिए किया जाता है।  वहीं, ट्रैफिक  पुलिस का 400 लोगों का स्टाफ भी आटो चालकों की चेकिंग की जहमत नहीं उठाता । इसके कारण ऑटो चालक खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। एसटीए की ओर से  केवल दो इंस्पेक्टर  यहां पर तैनात किए गए हैं। 

राजीव तिवारी , एडीशनल सेक्रेटरी , एसटीए ने बताया कि स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की ओर से अभियान चलाकार 500 से ज्यादा चालान किए जा चुके हैं। स्टाफ की भर्ती के बाद उन पर पूरी तरह से नियंत्रण लगाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें