फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड पार्किंग में ओवरचार्जिंग पर दुकानदारों ने किया हंगामा, पहुंची पुलिस

Mon, 04 Jul 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ओवरचार्जिंग पर दुकानदारों का हंगामा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सेक्टर-22 की शास्त्री मार्केट की पेड पार्किंग में रविवार को कुछ दुकानदारों ने हंगामा कर दिया, जब एक दुकानदार वीरेंद्र की बेटी से स्कूटर पार्क करने के लिए दो रुपये की बजाय 5 रुपये चार्ज कर लिए।
विज्ञापन


ऐसे में दुकानदारों और कुछ फड़ी वालों ने पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार के कर्मचारियों का चालकों के प्रति व्यवहार भी ठीक नहीं है।

वीरेंद्र सिंह का कहना है कि वह इसकी शिकायत सोमवार को नगर निगम कमिश्नर से करेंगे। मालूम हो कि यहां पर पहली बार पेड पार्किंग शुरू हुई है। पार्किंग शुरू होने के बावजूद चालकों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों द्वारा मैनुअल ही पर्ची काटी जा रही है, जबकि ई टिकटिंग मशीन जरूरी है। यह पेड पार्किंग ठेकेदार ने 43 लाख रुपये की बोली देकर ली है, जबकि इसका रिजर्व प्राइस 12.64 लाख रुपये था।
विज्ञापन


इसके बावजूद फड़िया पार्किंग में लग रही
यहां पर पेड पार्किंग इसलिए शुरू की गई थी ताकि पार्किंग सही तरीके से चले और पार्किंग में फडिया न लगे लेकिन इसके बावजद रविवार को भी पार्किंग में खूब फड़ी बाजार लगा। यहां पर नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाओ दस्ते के तीन सब इंस्पेक्टरों की स्टैडिंग डयूटी भी लगाई हुई है इसके बावजूद यहां पर पार्किंग में फडियां लग रही है। स्ट्रीट वेंडर एक्ट के तहत जो चालान न काटने का  नोटिस जारी हुआ है वह पार्किंग में फड़ी लगाने वालों पर लागू नहीं होता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें