फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में बनेगा आर्मी मेडिकल कॉलेज, रक्षा मंत्री ने दी सैद्धांतिक सहमति

Mon, 04 Jul 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनोहर पर्रिकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंचकूला में बनेगा आर्मी मेडिकल कॉलेज, रक्षामंत्री ने हरियाणा सरकार की परियोजना पर दी सैद्घांतिक सहमति। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने रविवार को तीन केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर अलग-अलग परियोजनाओं पर बातचीत की।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री मनोहर परिकर से मुलाकात कर सीएम खट्टर ने हिसार में प्रस्तावित आर्मी एयरपोर्ट और मैंटेनेंस रिपेयरिंग ओवरहॉलिंग हब (एमआरओ) और पंचकूला में एनएफएमसी पूना की तर्ज पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना पर बातचीत की। दिल्ली प्रवास के दौरान वित्त मंत्री अरुण जेटली और जल संसाधन मंत्री उमा भारती से मुलाकात कर सीएम खट्टर ने लखवार डैम परियोजना को जल्द शुरू करने की अपील की। केंद्र पहले ही इस परियोजना पर अपनी सहमति दे चुका है।

इन मुलाकातों के बाद खट्टर ने बताया कि हिसार में आर्मी का एक बड़ा केंटोनमेंट होने के कारण एयरपोर्ट और एमआरओ की सुविधा का विशेष महत्व रहेगा। इसके कारण हरियाणा ही नहीं बल्कि राजस्थान और पंजाब के लोगों को भी हवाई यात्रा की सहूलियत मिलेगी। खट्टर ने बताया कि पंचकूला में मेडिकल कॉलेज के लिए 30 एकड़ भूमि उपलब्ध है। रक्षा मंत्री ने मेडिकल कॉलेज के लिए सैद्घांतिक सहमति दे दी है।
विज्ञापन


इस दौरान खट्टर ने मोरनी क्षेत्र के जवानों को सेना में भर्ती के लिए पहाड़ी क्षेत्रों के जवानों के बराबर छूट देने की मांग की।
मुख्यमंत्री लखवार डैम के निर्माण को लेकर उमा भारती और वित्त मंत्री से भी मिले। उन्होंने बताया कि मंत्रालय द्वारा डैम के निर्माण को स्वीकृति दी जा चुकी है। अब इस परियोजना पर वित्त मंत्रालय ने भी सहमति जताई है। उन्हें आशा है कि लखवार डैम का कार्य जल्द शुरू होगा। इस डैम से 50 प्रतिशत पानी हरियाणा को मिलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें