फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों का 'काल' बनी ओवर स्पीड बस, कार के उड़े परखच्चे, तस्वीरें

Tue, 30 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
Mohali Accident - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
सोहाना के एक अस्पताल में भर्ती साली को देखकर लौट रहे जीजा और उसके चचेरे भाई की सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। जबकि , पत्नी, बेटा और मृतक का साला गंभीर रूप से जख्मी हो गया। 
विज्ञापन

Mohali Accident - फोटो : Amar ujala
हादसा शनिवार रात करीब दो बजे शहर के पीसीएल चौक पर हुआ। जब बलौंगी की ओर से आ रही एक ओवर स्पीड मिनी बस ने कार में टक्कर मार दी। घायलों को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मिनी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
 

Mohali Accident - फोटो : Amar ujala
पुलिस के मुताबिक, मृतकों में फेज-3 बी1 निवासी जरनैल सिंह और उनका चचेरा भाई सुखविंदर सिंह है। जानकारी के अनुसार, जरनैल सिंह मोहाली के फोर्टिज अस्पताल में कार्यरत था। वहीं, आनंदपुर साहिब निवासी सुखविंदर सिंह (40) भी जरनैल सिंह के घर में ही रह रहा था।
विज्ञापन

Mohali Accident - फोटो : Amar ujala
वहीं, मृतक जरनैल सिंह की पत्नी अरविंदर कौर, बेटा अमनदीप और पत्नी का भाई नवजीत सिंह जख्मी हो गए है। अमनदीप और अरविंदर कौर की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा इतना भयानक था कि तेज रफ्तार मिनी बस करीब आधा किलोमीटर तक कार को घसीटते हुए ले गई। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों के हवाले कर दिए हैं। पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद बस चालक भागने में सफल रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें