फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Bus Service: सीटीयू ने चला दीं लंबी दूरी की नई बसें, दूसरे रोडवेज को रास नहीं आया समय, बदलने की मांग 

Mon, 27 Jun 2022 11:51 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

जो बस चंडीगढ़ से जयपुर वाया रोहतक शुरू की गई थी। इस बस को भी रोहतक से जाने के लिए हरियाणा रोडवेज के कुछ कर्मियों की तरफ से मना किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि बस को रोहतक से न ले जाकर दिल्ली की तरफ से लेकर जाया जाए।
विज्ञापन
सीटीयू बस - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने 13 जून को हरी झंडी दिखाकर लंबी दूरी की चार बसों को रवाना किया था लेकिन इन बसों का समय आपस में टकराने के चलते अन्य परिवहन निगमों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। उत्तराखंड परिवहन निगम ने तो बाकायदा सीटीयू को पत्र लिखकर समय में बदलाव की मांग की है।  

विज्ञापन


बीते शुक्रवार को आईएसबीटी-17 से टनकपुर जाने के लिए सीटीयू की बस खड़ी थी लेकिन रवानगी से 15 मिनट पहले करीब पौने चार बजे उत्तराखंड परिवहन निगम के विरोध करने पर सीटीयू की बस को काउंटर से हटाना पड़ा। बाद में बस चंडीगढ़ से निकली तो रात करीब 9 बजे हरिद्वार में रोक दिया गया। हरिद्वार बस स्टैंड पर काफी देर तक बहस हुई। इससे बस में बैठे लोग परेशान होते रहे। एक सवारी ने इस पूरे मामले की वीडियो भी बनाई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बस किसी तरह आगे बढ़ी। 

इसके अलावा जो बस चंडीगढ़ से जयपुर वाया रोहतक शुरू की गई थी। इस बस को भी रोहतक से जाने के लिए हरियाणा रोडवेज के कुछ कर्मियों की तरफ से मना किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि बस को रोहतक से न ले जाकर दिल्ली की तरफ से लेकर जाया जाए। श्री खाटू श्याम और सालासर बालाजी के लिए जो बसें चल रही हैं, उन्हें हिसार समेत कई बस स्टैंड पर रोका जा रहा है। कहा जा रहा है कि बसों के पास काउंटर टाइम नहीं है हालांकि विभाग का दावा है कि उनके पास सभी राज्यों से परमिट व काउंटर टाइम है। कुछ लोग जानबूझकर सीटीयू की बस सेवा को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। 

उत्तराखंड ने सीटीयू को लिखा- चार बजे हमारी बस, आप न चलाएं 

टनकपुर बस सेवा के शुरू होने के कुछ ही दिन बाद 22 जून को उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) की तरफ से सीटीयू के जीएम को एक पत्र लिखा गया। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर डिपो की तरफ से शाम चार बजे चंडीगढ़-बनबसा-रुद्रपुर बस चलाई जाती है। इसी समय पर अब सीटीयू ने टनकपुर के लिए बस शुरू कर दी है, जो ठीक नहीं है। लिखा है कि सीटीयू की तरफ से रुद्रपुर डिपो की वाहन को कहा जा रहा है कि वह 4:40 पर बस चलाएं। अगर वे ऐसा करते हैं तो हल्द्वानी डिपो की बस सेवा प्रभावित होगी। सीटीयू के इस फैसले से चालक व परिचालकों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जो कि दोनों राज्यों के परिवहन निगम के हित में नहीं है इसलिए उन्होंने लिखा है कि रुद्रपुर डिपो की बस सेवा को पहले की तरह ही चलने दिया जाए और चंडीगढ़ से टनकपुर बस सेवा को उत्तराखंड परिवहन निगम के निर्धारित समय पर न चलाया जाए।

इसलिए पैदा हुई टकराव की स्थिति

परिवहन विभाग कई सालों में भी आईएसबीटी-17 से हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान आदि की तरफ जाने वाली बसों की समय सारणी नहीं बना पाया है। इससे राजस्व नुकसान तो हो ही रहा है, लोगों को भी परेशान होना पड़ता है। समय सारणी बनाने का कार्य चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग(सीटीयू) और स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) का है, लेकिन दोनों अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। समय सारणी नहीं होने की वजह से विभाग का अन्य रोडवेज की बसों पर कोई कंट्रोल नहीं है। वो मनमर्जी से बसें चला रहे हैं। आईएसबीटी-17 से हरियाणा रोडवेज की उन जिलों के लिए भी बसें चल रही हैं, जिनकी मंजूरी नहीं दी गई है।

प्रशासन ने इन बसों को दिखाई थी हरी झंडी

                       बसें                                                                  समय

विज्ञापन

1. आईएसबीटी-17 से श्री खाटू श्याम (एसी)                              शाम सात बजे
2. आईएसबीटी-17 से सालासर बालाजी (एसी)                           शाम 7.40 बजे
3. आईएसबीटी-17 से जयपुर वाया रोहतक (एसी)                       शाम 6.10 बजे
4. आईएसबीटी-17 से टनकपुर (नॉन-एसी)                               शाम चार बजे 
 

अच्छी चल रही है बस सेवा
हरिद्वार में सीटीयू की बस समय से करीब एक घंटे पहले पहुंच गई थी इसलिए बस को काउंटर पर लगाने का विरोध किया गया था। सीटीयू की लंबी दूरी की सेवाएं काफी अच्छी चल रही हैं।  - प्रद्युम्न सिंह, निदेशक, परिवहन विभाग

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें