फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता अशोक तंवर की मुश्किलें बढ़ी, कानूनी पचड़े में फंसे... दर्ज हुई एफआईआर

Fri, 24 Aug 2018 10:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अशोक तंवर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
दिग्गज कांग्रेस नेता अशोक तंवर एक बड़ी मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं।  दरअसल उनके खिलाफ एक मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। घटना बच्चे की मौत का है। 
विज्ञापन


दरअसल, सोनीपत में अशोक तंवर की साइकिल रैली में एंबुलेस फंसाने के बाद बच्चे की हुई मौत के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने धारा 304 ए और मोटर व्हीकल एक्ट 177 के तहत मामला दर्ज किया। इस मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोनीपत एसपी से बात करके एसआईटी का गठन करने को कहा है। वहीं जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। 

बता दें कि हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर की साइकिल यात्रा के दौरान जाम में एंबुलेंस फंसने से आधा घंटा देरी से अस्पताल पहुंचे प्री-मैच्योर बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। नवजात ने रोहतक पीजीआई में दम तोड़ दिया था। बच्चे की मौत पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेसियों को केवल राजनीति से मतलब, चाहे कोई मर जाए। वहीं, डॉ. अशोक तंवर का कहना है कि कार्यकर्ताओं ने एंबुलेंस के फंसे होने का पता लगते ही रास्ता दे दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक तंवर - फोटो : फाइल फोटो
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कुंडली से साइकिल यात्रा शुरू की थी। कुंडली क्षेत्र से निकाली जा रही साइकिल यात्रा में हाईवे पर एक एंबुलेंस फंस गई थी। एंबुलेंस प्याऊ मनियारी निवासी स्वीटी के प्री-मैच्योर नवजात बच्चे को लेकर सरकारी अस्पताल जा रही थी। स्वीटी ने सात माह के गर्भ के दौरान ही निजी अस्पताल में प्री-मैच्योर बच्चे को जन्म दिया था। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे चिकित्सकों ने सोनीपत ले जाने की बात कही थी। 

इसके बाद परिजन उसे एंबुलेंस में सामान्य अस्पताल ले जा रहे थे। साइकिल यात्रा के दौरान एंबुलेंस करीब 30 मिनट तक फंसी रही थी। इस दौरान एंबुलेंस में नवजात लेकर बैठे परिजनों को काफी परेशानी हुई थी। बाद में नवजात को सामान्य अस्पताल में ले जाकर दाखिल कराया गया था। यहां उसका उपचार करने के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया था। जहां बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। 

सीएम मनोहर लाल ने एसपी सोनीपत को एसआईटी बनाकर जांच कराने के निर्देश दिए हैं, वहीं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने स्वास्थ्य महानिदेशक सतीश अग्रवाल को जांच का जिम्मा सौंपा है। स्वास्थ्य महानिदेशक को 24 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपनी होगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य विभाग अपनी कार्रवाई अमल में लाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सोनीपत पुलिस अधीक्षक को एसआईटी गठित कर जल्द जांच एवं आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है ताकि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके। पीड़ित पक्ष से इस संबंध में शिकायत मिलने पर तुरंत मामला दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। मामला बेहद गंभीर है, इसलिए सरकार किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतेगी। 


अशोक तंवर व्यवहारिक नहीं हैं और उनको किसी की जान की परवाह नहीं है। एंबुलेंस में बीमार बच्चा होने के बाद भी उन्हें अस्पताल जाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। कांग्रेसियों को जनता के सुख-दुख से लेना-देना नहीं है। अनिल विज, खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री

नवजात को लेकर जा रही एंबुलेंस के साइकिल यात्रा यात्रा में फंसे होने का पता लगते ही कार्यकर्ताओं ने रास्ता दे दिया था। - डा. आशोक तंवर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें